29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामाजिक एकता का संदेश, देव दर्शन यात्रा में भागीदारी का आह्वान

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 29, 2026

Rajasthan

महुवा. अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जिला दौसा का वार्षिक महाधिवेशन जिलाध्यक्ष दिनेश पाराशर के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भरतरी बाबा के दर्शन से हुई। आयोजन में जिला मंत्री ईश्वर दयाल मानपुर एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सुभाष बालाजी सहित महुवा, बालाजी, सिकराय, सिकंदरा, बांदीकुई, दौसा और लालसोट के महिला-पुरुष पदाधिकारियों ने भाग लेकर समाज उत्थान पर विचार रखे।
वयोवृद्ध सदस्य राम किशोर चादेरा ने समाज के गरीब वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। यादराम तिवारी बालाजी ने कहा कि धार्मिक यात्राएं सकारात्मक ऊर्जा देती हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सचिव राजकुमार बालाजी के साथ अगस्त में सांवरिया सेठ (चित्तौड़गढ़) एवं नाथद्वारा (उदयपुर) की दो दिवसीय देव दर्शन यात्रा प्रस्तावित है, जिसमें महासंघ के अधिकाधिक लोगों से शामिल होने का आह्वान किया जाएगा।
कार्यक्रम में कुसुम गौड़, प्रियंका अवस्थी, मंजू शर्मा, राजेश पाखर, प्रहलाद गणेशपुरा, राजकुमार अवस्थी, सतीश शास्त्री, राकेश महंत, ओमप्रकाश व्यास, ओम प्रकाश पीटीआई, रतन लाल शर्मा, लक्ष्मी दीक्षित, शिवकुमार चौबे, पूरन व्यास, मोतीलाल, प्रहलाद भागोती, श्याम सुंदर फर्रसपुरा, राकेश अवस्थी, सुनील मुदगल, राधा रानी शर्मा, नीलू जोशी, संजय जोशी, दीनदयाल पटवारी, ममता शर्मा, रेखा लालसोट, मंजू शर्मा, जगदीश प्रसाद सीकर, गिर्राज सीटीआई सहित अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
(ग्रामीण)