
कैंपस स्टार कार्यक्रम का समापन समारोह
जयपुर.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से युवा पखवाड़े के तहत चल रहे कैंपस स्टार कार्यक्रम का सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर समापन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश् वरी, मुख्य वक्ता एबीवीपी प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव, प्रान्त मंत्री हुश्यार मीणा, इकाई अध्यक्ष अमित बड़बड़वाल उपस्थित रहे । अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए किरण माहेश् वरी ने आरयूसीएच की सराहना की एवं सीएए के बारे में बात करते हुए कहा कि अन्य दल सीएए पर युवाओं को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं । विद्यार्थी परिषद ने इस डिबेट कार्यक्रम के माध्यम से विषय विद्यार्थियों में पहुंचा कर जागरूक करने का अच्छा प्रयास किया है । इस दौरान इकाई अध्यक्ष अमित कुमार बड़बड़वाल ने बताया कि कार्यक्रम"युवा पखवाड़े" के तहत 12 जनवरी से प्रारंभ हुआ और आज 23 जनवरी को का समापन किया गया जिसमें प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान तक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगीत,वाद-विवाद,नृत्य,कविता-पाठ,चित्रकला प्रतियोगिता हुई जिसमें नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम कुणाल नायक, द्वितीय प्रेक्षा बजाज, तृतीय अनु महला, वाद विवाद में अरूंधती शर्मा प्रथम चारुल खुराना, द्वितीय तन्वी खन्ना तृतीय स्थान पर, कविता पाठ में इति शर्मा प्रथम, धनेश कुमार पाराशर द्वितीय, हिताशी मेवाड़ तृतीय स्थान पर, चित्रकला में लालचंद प्रथम, अंजू कुमावत द्वितीय, तानिया बिष्ट तृतीय स्थान पर एवं गायन प्रतियोगिता में आयुषी प्रथम, सुशोभित द्वितीय और सागर तृतीय स्थान पर रहे ।
Published on:
23 Jan 2020, 7:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.