11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

America : कैंसर से होने वाली मौतों में तीन दशक में 33% की कमी

American Cancer Society : धूम्रपान से दूरी और उपचार में प्रगति से दिखे सकारात्मक परिणाम
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Aryan Sharma

Jan 14, 2023

America : तीन दशक में कैंसर से होने वाली मौतों में 33% की कमी

America : तीन दशक में कैंसर से होने वाली मौतों में 33% की कमी

वॉशिंगटन. अमरीका में तीन दशक के दौरान कैंसर से होने वाली मौतों में 33 प्रतिशत की कमी आई है। अमरीकन कैंसर सोसाइटी (American Cancer Society) ने वार्षिक रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 1991 से 2020 तक 38 लाख मौतों को रोका जा सका है। अमरीका में 1991 में एक लाख लोगों पर कैंसर से मृत्यु दर 215 थी, जो 2019 में घटकर 146 रह गई। हालांकि अब भी हृदय रोगों के बाद कैंसर इस देश में मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है। धूम्रपान से दूरी बनाने और कैंसर निदान व उपचार में प्रगति की वजह से ये सकारात्मक परिणाम मिले हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि ह्यूमन पैपिलोमावायरस (Human papillomavirus) (एचपीवी) के टीकाकरण से कैंसर से होने वाली मौतों में कमी आई है। वर्ष 2012 से 2019 के बीच 20-24 वर्ष की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (Cervical cancer) की दर में 65 फीसदी की व्यापक गिरावट आई है।

बड़ी संख्या में लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार
कैंसर दुनियाभर में मृत्यु का प्रमुख कारण है। वर्ष 2020 में लगभग एक करोड़ मौतें कैंसर से हुईं, यह आंकड़ा 2040 तक 1.6 करोड़ होने की आशंका है। विश्व में सर्वाधिक मामले ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ों के कैंसर के सामने आते हैं।

भारत में हर साल बढ़ रहे मामले
भारत में 2020 व 2022 के बीच कैंसर के मामलों और इसकी वजह से मृत्यु दर में भी वृद्धि हुई है। आइसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में देश में कैंसर मरीजों की संख्या 13.92 लाख थी, जो 2021 में 14.26 लाख और 2022 में बढ़कर 14.61 लाख हो गई। कैंसर से होने वाली मौतें 2020 में 7.70 लाख थी। यह 2021 में बढ़कर 7.89 लाख और 2022 में 8.08 लाख हो गई।