10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Army : सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला बनी उदयपुर की इंजीनियर कैप्टन शिवा चौहान

Captain Shiva Chauhan Engineer from Udaipur became the first woman in indian army to be posted in Siachen : राजस्थान के उदयपुर से सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा लेनी वाली कैप्टन शिवा चौहान सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। यह दुनिया का सबसे कठिन और 20,000 फीट की ऊंचाई वाला बेहद दुर्गम युद्धक क्षेत्र है। साल भर बर्फ से ढका रहना वाले इस क्षेत्र का औसत तापमान शून्य से -10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यह 1984 से भारतीय सेना तैनात है। अब कैप्टन चौहान को सियाचिन ग्लेशियर की कुमार पोस्ट पर तैनात किया गया है।

2 min read
Google source verification
photo_6174815146942247838_w.jpg

Captain Shiva Chauhan Engineer from Udaipur became the first woman in indian army to be posted in Siachen : राजस्थान के उदयपुर से सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा लेनी वाली कैप्टन शिवा चौहान सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। यह दुनिया का सबसे कठिन और 20,000 फीट की ऊंचाई वाला बेहद दुर्गम युद्धक क्षेत्र है। साल भर बर्फ से ढका रहना वाले इस क्षेत्र का औसत तापमान शून्य से -10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यह 1984 से भारतीय सेना तैनात है। अब कैप्टन चौहान को सियाचिन ग्लेशियर की कुमार पोस्ट पर तैनात किया गया है।

बंगाल सैपर की हैं अधिकारी
भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स में तैनात की गई कैप्टन शिवा चौहान बंगाल इंजीनियर ग्रुप (बंगाल सैपर) की अधिकारी हैं। कैप्टन 2021 में भारतीय सेना में शामिल हुई थी। सियाचिन में तैनाती से पहले कैप्टन शिवा को कड़े प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा है। अब वह यहां पर तीन माह तक तैनात रहेंगी। इन्होंने सियाचिन बैटल स्कूल से प्रतिकूल मौसम में जीवन, बर्फ की दीवार पर चढ़ना और हिमस्खलन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके साथ कई अन्य प्रशिक्षण में अदम्य प्रतिबद्धता और साहस का परिचय देते हुए इसे पूरा किया। इसके बाद ही इन्हें तैनाती दी गई है।

11 साल की उम्र में खो दिया पिता
कैप्टन शिवा चौहान ने 11 साल की उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था। इसके बाद उनकी मां ने ही उनकी पढ़ाई का ध्यान रखा। इतना ही नहीं कैप्टन शिवा की मां ने बचपन से ही उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था। आज देश को कैप्टन शिवा चौहान पर गर्व है। वह 15,632 फीट की ऊंचाई पर स्थित कुमार पोस्ट पर तैनात होने वालीं भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं।

करगिल विजय दिवस पर किया नेतृत्व
चेन्नई की ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) से ट्रेनिंग लेनी वाली कैप्टन शिवा साइकिल यात्रा की शौकीन हैं। जुलाई 2022 में करगिल विजय दिवस के मौके पर 508 किलोमीटर लंबे सुरा सोई साइकिल अभियान का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था। इसके बाद ही इन्हें सियाचिन तैनाती के लिए ही इन्हें चुना गया।

रक्षा मंत्री ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैप्टन शिवा चौहान को बधाई दी है। फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की पोस्ट को शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि 'शानदार खबर। मुझे ये देखकर काफी खुशी हो रही है कि अधिक महिलाएं सशस्त्र बलों में शामिल होकर हर चुनौती का डटकर सामना कर रही हैं। यह उत्साहजनक संकेत है। कैप्टन शिवा चौहान को मेरी शुभकामनाएं।'