23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार कार अपार्टमेंट की दीवार से टकराई, एक घायल

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 23, 2026

Rajasthan

चेन्नई. महानगर के अभिरामपुरम इलाके में मंगलवार रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। सेंट मैरी रोड स्थित अग्रवाल आई हॉस्पिटल के मुख्यालय में लीगल ऑफिसर के तौर पर कार्यरत कार्तिक राजा ऑफिस से घर लौटते समय अपनी कार तेज़ गति में चला रहे थे। अचानक कार से उनका नियंत्रण हट गया जिससे कार सामने की एक अपार्टमेंट इमारत की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार्तिक राजा घायल होकर बेहोश हो गए।
घायल का अस्पताल में इलाज जारी
सूचना मिलते ही मईलापुर ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन यूनिट पुलिस मौके पर पहुंची और उनको कार से निकालकर तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद पुलिस ने कार को हटाकर ट्रैफिक को सामान्य किया और मामले की जांच शुरू की।
गौरतलब है कि घायल कार्तिक राजा मृतक लॉ स्टूडेंट उलगापथी के पिता, मेलूर सीट से एआईएडीएमके के पूर्व विधायक पेरिया पुलन उर्फ सेल्वम के बेटे हैं। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।