
जयपुर में 2.31 करोड़ नकदी व सोना मिलने का मामला, आरोपी को एसीबी आज करेगी कोर्ट में पेश
जयपुर। योजना भवन में 2.31 करोड़ नकदी व सोना मिलने के मामले में एसीबी अब जांच करेगी। एसीबी की ओर से आरोपी डीओआईटी का जाइंट डायरेक्टर वेदप्रकाश यादव को आज रविवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले आरोपी वेदप्रकाश को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में लेकर एसीबी को सौंप दिया था। एसीबी की ओर से एसीबी कोर्ट में आरोपी वेदप्रकाश को रिमांड पर मांगा जाएगा। जिसके बाद एसीबी आरोपी से पूछताछ करेगी। आरोपी के पास करोड़ों की नकदी और सोना कैसे आया। विभाग में और कौन— कौन भ्रष्टाचार में शामिल है। इन सभी सवालों को लेकर आरोपी वेदप्रकाश से पूछताछ करेगी।
इस जब्ती के पीछे योजना भवन के विभागों के कई अफसर-कर्मचारी शक के दायरे में हैं। सात कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बेसमेंट में जाने-आने वालों के सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए। जिसके आधार पर आरोपी वेदप्रकाश को गिरफ्तार किया गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी वेदप्रकाश अलमारी में पैसे रखते हुए और अलमारी बंद करते हुए दिखाई दे रहा है।
जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी विभागों का पैसा ट्रैजरी और बैंकों में जमा होता है, इस तरह लंबे समय तक बिना ब्योरे के फाइलों के साथ नहीं रखा जाता। ऐसे में यह विभाग का पैसा तो नहीं है। जिस अलमारी से नकदी और सोना बरामद हुआ, वह कई महीनों से बंद पड़ी थी।
एसीबी एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी मामले की जांच कर रही है। अभी अनुसंधान कार्रवाई चल रही है। अनुसंधान के बाद कोर्ट में कार्रवाई को लेकर बताया जाएगा।
Published on:
21 May 2023 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
