11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश में किशोरियों से बलात्कार के बढ़ते मामले, नाबालिग ने पेट दर्द की शिकायत की, निकली गर्भवती

पेट दर्द की शिकायत पर एक दम्पती शनिवार को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर सोनोग्राफी करवाई गई तो नाबालिग के पेट में गर्भ होने की बात सामने आई। इससे परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने गर्भपात करवाने की बात कही। इस बीच अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची और दंपती से समझाइश की। इसके बाद भी परिजन किसी तरह की कानूनी कार्रवाई को राजी नहीं हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रदेश में किशोरियों से बलात्कार के बढ़ते मामले, नाबालिग ने पेट दर्द की शिकायत की, निकली गर्भवती

प्रदेश में किशोरियों से बलात्कार के बढ़ते मामले, नाबालिग ने पेट दर्द की शिकायत की, निकली गर्भवती

जयपुर। पेट दर्द की शिकायत पर एक दम्पती शनिवार को बालिका को पाली जिले के बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर सोनोग्राफी करवाई गई तो नाबालिग के पेट में गर्भ होने की बात सामने आई। इससे परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने गर्भपात करवाने की बात कही। इस बीच अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची और दंपती से समझाइश की। इसके बाद भी परिजन किसी तरह की कानूनी कार्रवाई को राजी नहीं हुए। बाद में चुपचाप नाबालिग को ले गए। इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं पुलिस भी बिना रिपोर्ट कार्रवाई करने से हिचक रही है।

दरअसल, एक नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सकों ने सोनोग्राफी करवाई तो नाबालिग के पेट में करीब डेढ़ माह का गर्भ मिला। इस पर उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने गर्भपात करवाने की बात कही तो अस्पताल प्रबंधन ने मना कर दिया। इस बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंची। उन्होंने नाबालिग के परिजनों से बात की, लेकिन वे रिपोर्ट देने को राजी नहीं हुए। बाद में चुपचाप नाबालिग को दंपती अस्पताल से ले गए।

ये गंभीर मामला

इधर, मामले को लेकर राज्य बाल अधिकारी संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने कहा कि नाबालिग के गर्भवती होने का मामला गंभीर है। उसे अस्पताल से जाने नहीं देना चाहिए था। सखी सेंटर में काउंसलिंग करवानी थी, जिससे कि नाबालिग को गर्भवती करने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग