
अनलॉक : 16 दिन में 7 हजार से ज्यादा बिजली चोरी पकड़ी, 276 लोगों के खिलाफ एफआइआर
जोधपुर. लॉकडाउन में विधुतकर्मियों के नहीं आने का फायदा उठाते हुए जमकर बिजली की चोरी की है। बिजली चोरी होने का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि विधुत निगम की ओर से अभियान चलाकर घरेलू व प्रतिष्ठानों में चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वीसीआर भरी है।
लॉकडाउन के बाद अनलॉक 1.0 में खुलने लगी परत....
लॉकडाउन पूरा होने के बाद अनलॉक 1.0 में बिजली चोरियां भी खुलने लगी हैं। पिछले 16 दिन में जोधपुर डिस्कॉम की टीमों ने लॉकडाउन का फायदा उठाकर की गई बिजली चोरियों को खोलने का काम किया है। अब तक 7 हजार से ज्यादा चोरियां पकड़ी गई हैं। 13 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
276 एफआइआर दर्ज कराई...
अधीक्षण अभियंता सतर्कता ए.आर.जागिड़ ने बताया कि डिस्कॉम के 11 वृत्त में 16 जून तक विजिलेंस कार्रवाई के तहत 12552 जांच कर 7286 बिजली चोरी व 5266 विधुत अनियमितता पकड़ी है। इन मामलों में 276 एफआइआर दर्ज कराई गई है।
इन जिलों में कार्रवाई....
-जोधपुर शहर वृत्त में 219
-जिला वृत्त में 1581
-पाली वृत्त में 658
-सिरोही में 89
-जालोर में 308
-बाड़मेर में 560
-जैसलमेर में 250
-बीकानेर में 1019
-हनुमानगढ़ में 665
-श्रीगंगानगर में 750
-चूरू में 1187
Published on:
19 Jun 2020 06:19 pm
