
CBSE 10th Topper 2019 : जयपुर की तरू के 500 में से 499 अंक
जयपुर। CBSE 10th Topper 2019 : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सोमवार को जारी परिणामों में तेरह विद्यार्थियों ने टॉप किया है। इन्हें पांच सौ में से 499 अंक प्राप्त किए है। रैंक 1 के 13 बच्चों में से 6 छात्राएं हैं और 7 छात्र हैं। रैंक 2 पर 498 अंकों के साथ 24 बच्चे हैं और तीसरे स्थान 497 मार्क्स के साथ 58 बच्चे हैं। देश में टॉप करने वाले 13 बच्चों में जयपुर की रहने वाली तरू जैन भी है। तरू ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं।
तरू जैन जयपुर के घाटगेट स्थित सेंट एंजेला साोफिया सीनियर हायर सैकण्डरी की छात्रा है। वह यहां जवाहर नगर की रहने वाली है। तरू ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं।
लड़कियों ने मारी बाजी
सीबीएसई दसवीं के परिणा में छात्राओं ने बाजी मारी है। लड़कियों का प्रतिशत लड़कों की तुलना में ज्यादा है। लड़कों से 2.31% ज्यादा 92.45% लड़कियां सफल रही हैं। सवा दो लाख स्टूडेंट्स के 90% से अधिक और 57,256 स्टूडेंट्स ने 95% से अधिक मार्क्स स्कोर किए हैं।
स्मृति इरानी की बेटी के 82 फीसदी अंक
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की बेटी ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 82 फीसदी अंक प्राप्त किए। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह बात साझा की। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में है। उनके सामने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे है। आज अमेठी में मतदान भी है।
Published on:
06 May 2019 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
