30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE 12th Results: ‘अक्षिता ने 97.6% अंक प्राप्त कर स्कूल में किया टॉप’, जानें किस तरह ​की पढ़ाई

सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा परिणाम में जहां लड़कियों ने बाजी मारी है, वहीं जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह स्कूल की साइंस स्ट्रीम में भी एक बालिका ने ही टॉप किया है। महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट अक्षिता कुमार ने 97.6% अंक प्राप्त कर स्कूल की साइंस स्ट्रीम टॉप की है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Jul 23, 2020

CBSE 12th Results: अक्षिता ने 97.6% अंक प्राप्त कर किया टॉप, जानें किस तरह ​की पढ़ाई

CBSE 12th Results: अक्षिता ने 97.6% अंक प्राप्त कर किया टॉप, जानें किस तरह ​की पढ़ाई

जयपुर
‌सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा परिणाम में जहां लड़कियों ने बाजी मारी है, वहीं जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह स्कूल की साइंस स्ट्रीम में भी एक बालिका ने ही टॉप किया है। महाराजा सवाई मानसिंह विद्यालय की साइंस स्ट्रीम की स्टूडेंट अक्षिता कुमार ने 97.6% अंक प्राप्त कर स्कूल की साइंस स्ट्रीम टॉप की है।


नियमित पढ़ाई के बाद मिली सफलता

अक्षिता ने अपने अच्छे मार्क्स और सफलता का क्षेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, अपनी कड़ी मेहनत के साथ-साथ माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। अक्षिता के परिजनों का कहना है कि अक्षिता ने निरंतर मेहनत और नियमित पढ़ाई की और इसी का नतीजा है कि उन्हें सफलता मिल पाई है।

पढ़ाई के साथ संगीत को भी समय दिया

अक्षिता के पिता पेशे से डॉक्टर हैं वो हमेशा ही अक्षिता को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करते रहते हैं। हालांकि अंकिता ने पढ़ाई के साथ साथ संगीत को भी समय दिया और अपनी रुची को भी ज़िंदा रखा।


आपको बता दें कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट 92.15 प्रतिशत रहा है। इस साल सीबीएसई 12वीं में स्टूडेंट्स का पासिंग पर्सेंटेज पिछले साल के मुकाबले 5.38 फीसदी ज्यादा रहा है। पिछले साल कुल 83.40 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।