
CBSE Board Exam- सैम्पल पेपर- परीक्षा की तैयारी में मिलेगी मदद
ऐसे डाउनलोड करें सैम्पल पेपर
छात्र बोर्ड की वेबसाइट cbseacademic.nic.inपर जाकर हर विषय के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वह पहले वेबसाइट ओपन करें। होमपेज पर कई ऑप्शन नजर आएंगे। उसमें एक ऑप्शन सैम्पल पेपर का होगा, इस पर क्लिक करने पर स्टूडेंट्स को पिछले कई सालों के पेपर दिखाई देंगे। यहां से वह 2015 से लेकर 2023-24 तक किसी भी साल के सैम्पल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के सैम्पल पेपर दिए गए हैं। स्टूडेंट्स अपनी क्लास के अनुसार सैम्पल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर 12वीं कक्षा के हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, जीव विज्ञान अकाउंटेंसी, रसायन विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, फिजिक्स, गणित, गृहविज्ञान, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र सहित अन्य विषयों के सैम्पल पेपर दिए गए हैं। वहीं 10वीं कक्षा के विज्ञान, हिंदी, अकाउंटेंसी, अंग्रेजी, गृह विज्ञान,गणित, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों के सैम्पल पेपर हैं।
प्रैक्टिस होगी बेहतर
बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगे स्टूडेंट्स की यह पेपर काफी मदद करते हैं। इससे न केवल उनकी प्रैक्टिस अच्छी होती है बल्कि उन्हें विषय विशेष के पेपर किस तरह से आते हैं यह समझने में भी मदद मिलती है। यह काम वह आराम से घर बैठ कर कर सकते हैं।
सीखेंगे टाइम मैनेजमेंट
घर में सैम्पल पेपर सॉल्व करने से स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट सीखते हैं। उन्हें समझ आता है कि परीक्षा में जितना समय उन्हें दिया जा रहा है, उसमें वह कैसे अपने पेपर सॉल्व कर सकते हैं।
तनाव होगा दूर
निर्धारित समय-सीमा में प्रश्न पत्र हल कर लेने से स्टूडेंट्स का तनाव दूर होता है। परीक्षा के दौरान सवाल छूट जाने की गुंजाइश भी अपने आप ही खत्म हो जाती है, क्योंकि उन्हें पेपर का पैटर्न पता होगा और वह आराम से अपना पूरा पेपर कर सकेंगे। इससे उन्हें एग्जाम में बेहतर स्कोर करने में मदद मिलती है।
Published on:
14 Feb 2024 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
