भारतीय सेना के महानिदेशक (मिलिट्री ऑपरेशंस) ने पाकिस्तान में अपने समकक्ष से हुई हॉटलाइन बातचीत में ये कहा है। पाकिस्तान की ओर से शुरू हुई डीजीएमओ स्तर की बातचीत में पाकिस्तानी सेना ने अथमुकाम सेक्टर में भारतीय सेना की ओर से कथित गोलीबारी में उसके चार सैनिकों के मारे जाने का मामला उठाया था। जिस पर हमारी डीजीएमओ की तरफ से ये बात कही गई।