25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केन्द्र ने जोजोबा के लिए खोला खजाना, खेती के लिए दिए चार करोड़

जयपुर. राज्य में साठ किसान जोजोबा की खेती कर रहे हैं। प्रदेश में जोजोबा की खेती के लिए तीन राजकीय फार्म हैं। इसके अलावा झुंझुनूं में 27 और बीकानेर में नौ लोग इसकी खेती कर रहे हैं। हनुमानगढ़़ चूरू आदि में 24 किसान जोजोबा की खेती कर रहे है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Subhash Raj

Mar 14, 2020

केन्द्र ने जोजोबा के लिए खोला खजाना, खेती के लिए दिए चार करोड़

केन्द्र ने जोजोबा के लिए खोला खजाना, खेती के लिए दिए चार करोड़

जोजोबा की खेती के लिए 30 नवम्बर 1994 को एक संस्था बनाई गई। कोई नया जोजोबा उद्यान स्थापित नहीं किया गया है। जोजोबा की खेती करने के लिए दो चरणों में केन्द्र सरकार ने तीन करोड़ 87 लाख रुपए से अधिक की योजना स्वीकृत की है। इसमें प्रथम चरण में तीन करोड़ 14 लाख से अधिक तथा दूसरे चरण में 73 लाख 71 हजार रुपए है। जोजोबा खेती के लिए वर्ष 2017-18 में 1.39, 2018-19 में 1.87 तथा 2019-20 में 8.67 लाख रुपए खर्च किए गए।
गड़बड़ी की होगी जांच
आंगनबाड़ी केन्द्रों में अनियमितता एवं पोषाहार में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को उचित पोषाहार दिया जा रहा है और इसके लिए सरकार पूरी पारदर्शिता बरत रही है। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पॉश मशीन लगा रखी है और बच्चों की रोज उपस्थिति होती है कि वह आ रहा है या नहीं। एक ही परिवार के कई सदस्यों के स्वयं सहायता समूह बनाकर पोषाहार आपूर्ति करने की शिकायत सामने आने पर उसकी जांच होगी और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ममता भूपेश ने शुक्रवार को विधानसभा में दी।