8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank Robbery: अब तक खौफ में चश्मदीद, बताया: मैनेजर के सिर पर पिस्टल से मारी और मेरी गर्दन पकड़ ली

Central bank of India Bank Robbery: हेलमेट मांगने आया जेसीबी चालक को भी बनाया बंधक

less than 1 minute read
Google source verification
bank robbery

मुकेश शर्मा / जयपुर। चौमूं हाउस सर्कल के नजदीक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में घुसे लुटेरों ने स्ट्रॉन्ग रूम की चाबी लेने के लिए मैनेजर के सिर में पिस्टल से हमला किया। फिर भी चाबी नहीं दी तो बाथरूम के गेट पर फायर किया था।

वारदात के समय बैंक में पहुंचे चश्मदीद सुदर्शनपुरा निवासी कृष्ण कुमार गुर्जर ने बताया कि चेक जमा करवाने के लिए यहां आया। बैंक में अंदर गया तो दो लुटेरे पहले से खड़े थे। तभी पीछे से एक लुटेरे ने कृष्ण कुमार की गर्दन पर मारा और फिर हाथ पीछे कर पकड़ लिया। दूसरे ने पिस्टल तान दी। उन्होंने बाथरूम में बंद कर दिया, तब वहां पर पांच लोग पहले से थे।

कृष्ण कुमार ने बताया कि पिस्टल ताने लुटेरे ने स्ट्रॉन्ग रूम की चाबी नहीं देने पर मैनेजर के सिर पर पिस्टल से मारा और फिर बाथरूम के गेट पर फायर किया। तब मैनेजर ने लुटेरे को चाबी दे दी। कृष्ण कुमार ने बताया कि लुटेरे उसकी जेब में रखे 5200 रुपए निकाल ले गए। वहीं, बैंक के बाहर सड़क खुदाई का काम कर रहे जेसीबी के चालक सत्यवीर गुर्जर बैंक में हेलमेट मांगने पहुंचा, तब लुटेरों ने उसको भी बंधक बना लिया।

रैकी कर वारदात, बैंक के बाहर रास्ता बंद

लुटेरों ने रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस बैंक कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। बैंक के बाहर जेडीए का निर्माण चल रहा है। सड़क खुदी हुई है और मिट्टी का ढेर लगा है। इसके चलते वहां वाहन आसानी से आ-जा नहीं सकते हैं।