6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

200 मूल जाति प्रमाण पत्र बने, राजस्व प्रकरणों का भी हुआ निस्तारण

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 06, 2026

Rajasthan

बालघाट. बालघाट क्षेत्र के जहानगर मोरडा गांव स्थित अटल सेवा केंद्र पर बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सरपंच विजेंद्र गुर्जर एवं तहसीलदार श्रीराम मीणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया। छात्र-छात्राओं के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए करीब 200 मूल जाति प्रमाण पत्र बनाए गए। इसके अलावा पात्र लोगों के पट्टा संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा अन्य राजस्व मामलों का भी मौके पर समाधान किया गया। चिकित्सा विभाग की ओर से डॉ. शिवदयाल मीणा ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया तथा आयुर्वेदिक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया। वहीं जलदाय विभाग के अशोक कुमार शर्मा, पूरण शर्मा और गोपाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। इस अवसर पर तहसीलदार श्रीराम मीणा ने बरसात के मौसम को देखते हुए सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि गांवों के सार्वजनिक रास्तों पर जलभराव नहीं होने दिया जाए। नालियों की नियमित सफाई कराई जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरपंच विजेंद्र गुर्जर ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

पटोंदा. जहानगर मोरडा गांव के अटल सेवा केंद्र पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में मौजूद अधिाकारी।