
गौर से देखिए ये तस्वीर, इसने 100 से अधिक महिलाओं की चेन तोड़ना कबूला, पुलिस ढूंढ़ रही है अब पीड़ितों को
जयपुर।jaipur crime news ऊपर दी गई फोटो को गौर से देखिए। यह एक अंतरराज्यीय चेन स्नेचर ( Chain Snatcher ) रामचंद्र उर्फ अर्जुन बावरिया (टोपी वाला) के साथी सतीश उर्फ भानू बावरिया है। इसे जवाहर सर्किल थाना पुलिस सोमवार को यूपी के शामली इलाके से गिरफ्तार कर जयपुर लाई है। इस आरोपी ने जयपुर में 100 से अधिक महिलाओं की चेन तोड़ना कबूल किया है। पुलिस ने इसके पास से अब तक 26 सोने की चेनें बरामद की है। पुलिस के पास अभी तक एक ही चेन मालिक पहुंच सकी है। इसके चलते पुलिस को अन्य पीड़ितों की तलाश है।
पुलिस की अभी तक की पूछताछ में आरोपी सतीश उर्फ भानू बावरिया ने बताया कि उसने रामचंद्र उर्फ अर्जुन बावरिया (टोपी वाला) ( chain snatcher Gang ) के साथ जयपुर में 100 से अधिक वारदातें करना कबूल किया है। इनमें से पुलिस कुछ चेन पहले गिरफ्तार हो चुके रामचंद्र उर्फ अर्जुन बावरिया से बरामद की जा चुकी, जबकि हाल ही गिरफ्तार सतीश से 26 चेन बरामद की है।
ऐसे मिलेगी लूटी गई चेन
पुलिस पहले पीडि़त महिलाओं से चेन की पहचान करवाएगी। चेन पहचान लेने के बाद पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से चेन तोडऩे वाले स्थानों को चिह्नित करेगी। कौनसे थाना क्षेत्र का मामला है और चेन स्नेचर वारदात के समय पीडि़त महिला ने पुलिस को सूचना दी थी या नहीं। सभी स्थिति का पता कर चेन लूट की शिकार महिलाओं को उनकी चेन सुपुर्द की जाएगी। पुलिस ने 25 चेन सीआरपीसी की धारा 102 के तहत जब्त की है।
राज्य से बाहर भी वारदात
आरोपी ने पूछताछ में राजस्थान, लुधियाना, दिल्ली और उत्तरप्रदेश में लूट, चोरी, एक्साइज और आम्र्स एक्ट की वारदातें की है, जिसमें वह जेल जा चुका है। चेन स्नेचिंग की वारदात करने के बाद उत्तरप्रदेश के शामली चला जाता था और लूटी गई चेन को सतीश उर्फ भानू बावरिया और चतरसेन नाम के युवक को बेच देता था।
Published on:
30 Jul 2019 08:13 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
