14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में 7-9 जनवरी एक नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, बारिश ओलावृष्टि की संभावना

- कोहरे से राहत, गलन-सर्दी बरकरार
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Jan 06, 2024

jaipur_weather__8_1.jpg

जयपुर. प्रदेश में सर्दी के तीखे तेवर बरकरार हैं। कुछ जिलों में सुबह से लेकर दोपहर तक घना कोहरा पसर रहा है तो कहीं पारे में उतार-चढ़ाव के बावजूद सर्दी धूजणी छुड़ा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगामी तीन चार दिन और मौसम के मिजाज में बदलाव होने के आसार नहीं हैं। अगले दो दिन बाद प्रदेश में संभावित सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर समेत कई संभागों में मेघगर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिन और शीतलहर चलने और कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में कल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। 8-9 जनवरी को जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों मे मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश व कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की आशंका है।

शेखावाटी अंचल में कड़ाके की सर्दी
प्रदेश के शेखावाटी अंचल में सर्दी कहर बरपा रही है। सीकर शहर में बीती पारा पारा करीब डेढ़ डिग्री लुढक़ कर 2.0 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ जो मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा है। सिरोही में न्यूनतम तापमान 4.1 और एरनपुरा रोड में रात का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में बीती रात पारा 6.2 डिग्री दर्ज हुआ।

गलन कायम
राजधानी में आज सुबह हल्के कोहरे का असर रहा लेकिन बादलवाही शुरू होने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। शहर में बीती रात पारा 7.4 डिग्री पर स्थिर रहा लेकिन हवा में मौजूद नमी के कारण शहरवासियों को ठिठुरन और गलन महसूस हुई।

इन जिलों में भी पारे में उतार- चढ़ाव
प्रदेश के कई जिलों में बीती रात पारे में उतार चढ़ाव रहा। हालांकि सर्दी के तेवर फिर भी तीखे बने रहे। चित्तौड़ 7.8, धौलपुर 7.7, डबोक 8.0, करौली 7.4, जैसलमेर 6.7, जोधपुर शहर 9.7, फलोदी 7.0, बीकानेर 6.0, चूरू 7.1, संगरिया 7.3 और जालोर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा 10.1,डूंगरपुर 10.9 और बारां-अंता में बीती रात पारा 11.3 डिग्री रहा है।