1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में दुल्हन की अदला-बदली …. फिर हुआ ये अंजाम

शास्त्री नगर इलाके में एक दूल्हा शादी करने पहुंचा तो वरमाला के दौरान जिस युवती से उसकी शादी होनी थी वह बदल गई। इस बात को लेकर दूल्हे और परिवारजनों ने ऐतराज़ जताया, लेकिन सामाजिक दबाव में शादी हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Apr 23, 2023

photo_6206163185522816458_y.jpg

जयपुर। शास्त्री नगर इलाके में एक दूल्हा शादी करने पहुंचा तो वरमाला के दौरान जिस युवती से उसकी शादी होनी थी वह बदल गई। इस बात को लेकर दूल्हे और परिवारजनों ने ऐतराज़ जताया, लेकिन सामाजिक दबाव में शादी हो गई। शादी के कुछ दिन बबाद दुल्हन घर से जेवर लेकर फरार हो गई और क़र्ज़ में डूबे युवक ने आत्महत्या कर ली। मामले में एफआईआर मृतक राजू शर्मा के भाई इंद्रा कॉलोनी निवासी प्रदीप ने करवाई है।

यह भी पढ़ें : जसनाथ मंदिर में चोरी करने वालों का नहीं लगा सुराग, इनाम घोषित

रिपोर्ट के अनुसार परिचित दौसा निवासी मोहन लाल शर्मा और उसके बेटे ने राजू से शादी के लिए संपर्क किया था। उन्होंने सिरसा हरियाणा निवासी सूरज शर्मा की बेटी गीता दिखाई थी। इस दौरान 5 लाख रूपए की मांग की और कहा कि शादी का सारा खर्च वर पक्ष ही उठाएगा। शादी के दिन वर पक्ष को बताया गया कि गीता ने शादी के लिए मना कर दिया है। ऐसे में लोक लाज का भय दिखा राजू की शादी ज्योति से करा दी गई। ज्योति के जेवर लेकर भागने के बाद जब बिचौलिया से संपर्क किया तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। युवक ने आत्महत्या कर ली थी ,परिजन ने इस सम्बन्ध में मोहन, गणेश, रवि और सुमन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : हाइवे पर शराब तस्करों की गैंगवार, कार में दुबककर युवक ने बचाई जान

Story Loader