
CM Ashok gehlot
जयपुर
पुड्डुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरने के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर हमला किया। गहलोत ने कहा कि पुड्डूचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर भाजपा ने दिखा दिया है कि वे सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। गहलोत ने आगे लिखा कि पहले वहां उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चलाने में परेशानियां पैदा की गईं और अब धनबल का प्रयोग कर सरकार गिरा दी गई। अपने एक और ट्वीट में सीएम ने लिखा कि पहले कर्नाटक, फिर मध्यप्रदेश और अब पुड्डुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाया गया। सीएम ने कहा कि भाजपा का यह गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है।
राजस्थान में भी हुआ प्रयास
भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि राजस्थान में भी अनैतिक तरीकों से सत्ता हथियाने का प्रयास किया गया जिसका यहां की जनता ने मूंहतोड़ जवाब दिया। सीएम ने कहा कि भाजपा इन तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है लेकिन लोग इनकी चालों को समझ चुके हैं। उन्होंने लिखा कि आने वाले चुनावों में पड्डुचेरी की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बार-बार भाजपा पर राजस्थान में भी सत्ता को अस्थिर करने के प्रयास का आरोप लगाते रहे हैं। पिछले दिनों राजस्थान में बड़ा सियासी संकट भी खड़ा हुआ था जिसे कांग्रेस ने भाजपा का षड़यंत्र करार दिया था।
लोकतंत्र की हत्या करने में लगी सरकार
वहीं, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार एक के बाद एक षड्यंत्र करके जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकारों को गिराकर लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग एवं विधायकों की खरीद-फरोख्त करके अनैतिक तरीके से सत्ता हासिल करना ही बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा बन गया है।
Published on:
22 Feb 2021 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
