4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में मिले कोरोना संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट को लेकर आई बड़ी खबर

Corona Virus: जयपुर में कोरोना वायरस ( Corona ) संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा हैं । विभाग का कहना है रिपोर्ट आने में अभी एक दो दिन और लग सकते है । ( SMS ) इधर चिकित्सा विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस को लेकर जांच और सावधानी के उपाय शुरू कर दिए हैं।
2 min read
Google source verification
china-coronavirus-sms-wuhan

Corona Virus: जयपुर में कोरोना वायरस ( Corona ) संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार हो रहा हैं । विभाग का कहना है रिपोर्ट आने में अभी एक दो दिन और लग सकते है । ( SMS ) इधर चिकित्सा विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस को लेकर जांच और सावधानी के उपाय शुरू कर दिए हैं। एयरपोर्ट के अराइवल एरिया में चिकित्सा विभाग ने एक काउंटर बनाया है जिसमें चीन और अन्य देशों से आए यात्रियों की स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की जा रही है। विभाग का कहना है एक महीने तक रोजाना एयरपोर्ट पर ये स्क्रीनिंग की जाएगी वहीं चीन और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों को इसके लक्षणों के बारे में प्रचार किया जाएगा । चिकित्सा विभाग ने यात्रियों से भी अपील की है कि यदि उन्होंने 1 जनवरी 2020 के बाद चीन की यात्रा की है तो वे आगे आकर हमसे संपर्क करें, जिससे कि जांच की जा सकें।

पर्यटन स्थलों पर रखी जा रही नजर
स्वास्थ्य विभाग शहर के विभिन्न पर्यटनों स्थलों पर आने वाले विदेशी नागरिकों पर भी नजर बनाए हुए है। पिछले एक महीने में चीन और अन्य देशों से आए विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है ।

चीन में पढ़ रहे छात्रों को भारत लाने की तैयारी
केंद्र सरकार चीन में पढ़ रहे छात्रों को वापस लाने की तैयारी कर रहा है । विदेश मंत्री ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि वहां फंसे भारतीयों को वापस कैसे लाया जाए, इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है । हमारी कोशिश है कि हमारे जो छात्र वुहान शहर में हैं उनको कैसे निकाला जाए । आपको बता दे राजस्थान सहित देश के कई राज्य के छात्र चीन में पढ़ाई कर रहे है ऐसे में छात्रों के अभिभावकों ने प्रशासन से छात्रों को जल्द से जल्द वापस बुलाने की गुहार लगाई है ।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग