एसओजी एडीजी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश हरियाणा के भिवानी में ढाणी मनसुख निवासी प्रदीप है। प्रदीप ने राजेंद्र गढ़वाल की हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए भाग रहे बदमाशों को शरण दी, इतना ही नहीं मौका देखकर उनको सुरक्षित वहां से निकाल दिया और खर्च करने के लिए रुपए भी दिए थे। प्रदीप के बारे में हत्याकांड में शामिल अनिल शर्मा और संदीप उर्फ पतंगा ने एसओजी को बताया था। दोनों एसओजी की गिरफ्त में आ चुके है।
कुछ फरार हुए लोगों को गिरफ्तारी के लिए एसओजी प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि 22 मई 2020 को राजगढ चूरू में शराब बेचने को लेकर झगडे में सुभाष नगर राजगढ निवासी राजेन्द्र गढवाल की बोलेरो सवार कुछ व्यक्तियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। बदमाशों की फरारी के दौरान शरण देने में शामिल आरोपी प्रदीप को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।