23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की ने दोस्ती से किया इंकार, तो सिरफिरे आशिक ने दीवारों पर कॉल गर्ल बताकर लिखे फोन नंबर

राजधानी जयपुर से हैरान करने वाली खबर है। लड़की ने लड़के से दोस्ती करना, फोन पर बात करना मंजूर नहीं किया तो लड़के ने हदें पार कर दी। उसने लड़की के मौहल्ले में दीवारों पर लड़की को कॉल गर्ल बताते हुए उसके नंबर लिख दिए, उसके पिता तक के नंबर लिख दिए।

2 min read
Google source verification
wall.jpg

राजधानी जयपुर से हैरान करने वाली खबर है। लड़की ने लड़के से दोस्ती करना, फोन पर बात करना मंजूर नहीं किया तो लड़के ने हदें पार कर दी। उसने लड़की के मौहल्ले में दीवारों पर लड़की को कॉल गर्ल बताते हुए उसके नंबर लिख दिए, उसके पिता तक के नंबर लिख दिए। लड़की के पास और उसके पिता के पास साथ चलने के लिए जब फोन आने लगे तो मामला खुलकर सामने आया। उसके बाद ही परिजनों को इसकी जानकारी मिल सकी। अब मामला जयसिंह पुरा खोर थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत सात धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि 16 साल की लड़की ने अपने पिता के साथ आकर यह केस दर्ज कराया। उसने बताया कि वह आठवीं क्लास में पढ़ती है। कुछ समय पहले उसकी एक दोस्त.... जिसकी अब शादी हो चुकी है, उसने एक लड़के से बात करने को कहा....। मोनू नाम के लड़के से मिलवाया... कहा कि यह तुम्हारा ध्यान रखेगा। इस पर मोनू ने मुलाकात की और लड़की को एक फोन दिया और कहा कि बात कर लेंगे। कुछ दिन तक सब सही चला , लेकिन उसके बाद मोनू ने स्कूल आने जाने के दौरान लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। बीच सड़क उसका हाथ पकड लेता और जबरन अपने साथ ले जाता। उसके बाद अश्लील हरकतें करता।
यह भी पढ़ें : SDM Jyoti Maurya Case से घबराए पति ने पत्नी से करवाया 500 का स्टाम्प साइन, सोशल मीडिया पर वायरल


लड़की ने कुछ दिन सहा , लेकिन उसके बाद मोनू को उसका फोन लौटा दिया और फिर कभी बात नहीं करने के लिए कहा। कुछ दिन वह स्कूल भी नहीं गई। इस पर मोनू ने उसके मौहल्ले में दीवारों पर उसका और उसके पिता का नंबर लिख दिया और अश्लील बातें लिख दीं। लड़की को कॉल गर्ल बना दिया और उसके नंबर लिख दिए। इन नंबरों पर मनचलों ने फोन करना शुरू कर दिया। पिता के पास जब ये फोन आने लगे तो मामला खुलकर सामने आया। अब केस दर्ज कराया गया है। लडकी इतना सदमे में है कि स्कूल जाना तो क्या बाहर निकलना तक बंद कर दिया है।