6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के धमाल में सर्द हवा डाल सकती है खलल! पश्चिमी इलाकों में बीती रात से बढ़ी बादलों की आवाजाही

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती तंत्र सक्रिय होने का अंदेशा है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 28 Feb 2018, 7:05 PM IST

Rajasthan Weather

जयपुर। गुरूवार को होली पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा, लेकिन पानी से रंगों का पर्व होली खेलने वालों को इस बार मायूस होना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती तंत्र सक्रिय होने का अंदेशा है, जिसके चलते उत्तरी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों तक उत्तरी हवाएं पहुंचने से गर्मी के तीखे रहे तेवर नरम हो सकते हैं।

Read More: आनंदपाल के भाई सहित 11 बरी, 4 दोषी, बहुचर्चित जीवण गोदारा हत्याकांड में 12 साल बाद आया फैसला


दिन में सर्द हवा के साथ धूप की तपिश
प्रदेश में फाल्गुनी मौसम बना हुआ है। दिन में सर्द हवा के साथ धूप की तपिश महसूस हो रही है तो रात में मौसम शुष्क रहने से उमस महसूस हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले चौबीस घंटे मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन इसके बाद उत्तरी राज्यों में चक्रवाती तंत्र सक्रिय होते ही प्रदेश में उत्तरी हवाओं का प्रवेश फिर से मौसम में ठंडक बढ़ा सकता है।

Read More: जयपुर- सांगानेर में किन्नर हवेली के बाहर फायरिंग, दहशत में आए किन्नर, देखें फायरिंग का वीडियो


राजधानी में बादलों का डेरा
राजधानी में आज सुबह से छितराए बादलों की आवाजाही रही, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शहर में बीते 48 घंटे में रात के तापमान में चार डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज हुई और आज न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, वहीं आज सुबह नौ बजे ही दिन का तापमान 26 डिग्री के पार पहुंच गया। सुबह बादल छाए रहने से धूप की आंखमिचौनी रही, वहीं करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बह रही पुरवाई हवा से मौसम सुहाना रहा है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में बादल छाए रहने व दिन में धूप की आंखमिचौनी धूप की तपिश से राहत दिलाएगी, लेकिन पारे में बढ़ोतरी से मौसम में गर्माहट भी महसूस हो सकती है।