15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Ashok Gehlot Big Statement : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मणिपुर हिंसा को लेकर दिया बड़ा बयान, विद्यार्थियों की मदद करेगी सरकार

CM Ashok Gehlot Big Statement : मणिपुर में हिंसा को लेकर पूरा देश सहमा हुआ है। सड़क से संसद तक चर्चा हो रही है। देश के हर कोने से राहत और प्रक्रिया सामान्य करने की बात हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
CM ashok gehlot

अशोक गहलोत

CM Ashok Gehlot Big Statement : मणिपुर में हिंसा को लेकर पूरा देश सहमा हुआ है। सड़क से संसद तक चर्चा हो रही है। देश के हर कोने से राहत और प्रक्रिया सामान्य करने की बात हो रही है। मणिपुर हिंसा में हो रहे वज्रपात की इस घड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मणिपुर में लगातार हिंसा को देखते हुए प्रदेश में पढ़ाई कर रहे सभी छात्रों की मदद के लिए प्रदेश सरकार तैयार है।

अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा मणिपुर में लगातार जारी हिंसा के कारण राजस्थान में पढ़ाई कर रहे वहां के विद्यार्थियों को कोई परेशानी आए तो वह तत्काल ही संबंधित जिले के जिला कलेक्टर कार्यालय या फिर 181 को अपनी समस्या बताएं। उसका तत्काल ही हर हाल में समाधान किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थानों और हम सभी राजस्थानियों की जिम्मेदारी है कि इस मुश्किल परिस्थितियों में अपने घर से दूर हमारे सभी मणिपुरी भाई-बहनों की मदद करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार इस कठिन परिस्थिति में इनके साथ है।