
CM Ashok Gehlot Gift : राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों को लेकर बड़े फैसले लिए है। कर्मचारियों को अब 28 के बजाय 25 साल की सेवा पूरी करने पर ही पूरी पेंशन मिलेगी। कर्मचारियों के स्पेशल पे में भी वृद्धि की गई है। 75 वर्ष के पेंशनर को 10% अतिरिक्त पेंशन भत्ता मिलेगा। साथ ही पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग की रिक्तियों में अभ्यर्थी नहीं मिलने पर पद 3 साल तक खाली रखे जाएंगे। यह निर्णय मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए।
सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई समाजों को भूमि आवंटन का निर्णय लिया गया। कार्मिक व पेंशनर की मृत्यु पर उसकी विवाहित निःशक्त संतान व 12,500 रुपए प्रतिमाह तक की आय वाले पात्र सदस्यों को भी पारिवारिक पेंशन मिलेगी। यह संशोधन 1 अप्रेल, 2023 से प्रभावी होगा। अब कार्यप्रभारित कार्मिकों को नियमित कार्मिकों की तर्ज पर वेतनमान व पदनाम देने का निर्णय किया है। बैठक में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को पीजी डिग्री या समकक्ष डिप्लोमा होने पर अग्रिम वेतन वृद्धियों का पूर्ण लाभ देने का निर्णय किया है।
यह भी पढ़ें : गहलोत-पायलट में मतभेद नहीं, रंधावा ने बताया फार्मूला
महाविद्यालय पं. नवल किशोर के नाम पर
आयुर्विज्ञान महाविद्यालय दौसा का नामकरण पं. नवल किशोर शर्मा के नाम पर किया गया है। मुख्यमंत्री ने शर्मा प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी।
इन छात्रावासों को आवंटित होगी भूमि
वीर गुर्जर विकास एवं धर्मार्थ ट्रस्ट, भीलवाड़ा व रैगर समाज बीकानेर के प्रस्ताव का अनुमोदनः वीर गुर्जर विकास : धर्मार्थ ट्रस्ट को छात्रावास के लिए आरसी व्यास नगर योजना में 280.08 वर्गगज का भूखण्ड आरक्षित दर की 5% दर पर व रैगर समाज बीकानेर को छात्रावास के लिए स्वर्ण जयंती योजना में 15000 वर्गफीट भूमि आवंटित होगी।
अभियोजन सेवा में एक और पदोन्नति का अवसर
मंत्रिमंडल ने अभियोजन सेवा के अधिकारियों को एक अतिरिक्त पदोन्नति का अवसर देने का निर्णय किया है। संयुक्त निदेशक अभियोजन का नवीन पद सृजित किया है। अति, निदेशक के पद का पे लेवल एल-20: से एल-21 किया गया है।
Published on:
07 Jun 2023 08:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
