
Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 नेताओं की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्री सहित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं। राजस्थान से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक अलका गुर्जर को इस सूची में जगह मिली है।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजस्थान के इन तीन नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि बीजेपी डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से प्रचार करवाकर अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले वोटों को साध सकती है। इसके अलावा भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक अलका गुर्जर को दिल्ली चुनाव प्रचार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के आसपास गुर्जर मतदाताओं को देखते हुए उनको यह जिम्मेदारी दी गई है।
नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, भजनलाल शर्मा, प्रेमचंद बैरवा, अलका गुर्जर, अनुराग ठाकुर, हेमा मालिनी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', स्मृति ईरानी सहित कई नाम शामिल हैं।
दरअसल, भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान की इकलौती महिला नेता अलका गुर्जर को शामिल करना पार्टी के महिला सशक्तिकरण के एजेंडे को भी दर्शाता है। अलका गुर्जर भाजपा की मजबूत नेता मानी जाती हैं। उन्होंने पूर्व में बांदीकुई से विधायक के रूप में काम किया है और राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का प्रतिनिधित्व किया है।
गौरतलब है कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी। वर्तमान में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। भाजपा और कांग्रेस इसे बदलने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
Updated on:
16 Jan 2025 08:51 am
Published on:
15 Jan 2025 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
