13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: ये कहां लिखा है कि जो भाजपा को वोट देगा, वही हिंदू होगा: गहलोत

Rajasthan Politics : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं से कहा कि आप तय कर लीजिए कि आपको विकास चाहिए या भाजपा? ये लोगों को भड़काने के लिए धर्म, जाति के नाम पर मुद्दा लेकर आ जाते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Nupur Sharma

May 06, 2023

cm ashok gehlot

नाथद्वारा (राजसमंद) . मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं से कहा कि आप तय कर लीजिए कि आपको विकास चाहिए या भाजपा? ये लोगों को भड़काने के लिए धर्म, जाति के नाम पर मुद्दा लेकर आ जाते हैं। गहलोत ने कहा कि हम सब हिंदू हैं। ये कहां लिखा है कि जो भाजपा को वोट देगा, वही हिंदू होगा।

वे शुक्रवार को नाथद्वारा में उदयपुर संभाग स्तरीय ‘हल्दीघाटी युवा महोत्सव’ के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में कुछ लोग भाजपा को तो कुछ कांग्रेस को वोट नहीं देते। ऐसे में जो कांग्रेस को वोट नहीं देंगे, उनको क्या कहेंगे, यह समझ से परे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए अवसर पैदा करने की जिम्मेदारी सरकार की होती है। मैं चाहूंगा कि राजस्थान के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो। शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर राज्य व केंद्र सरकारें वैसे ही ध्यान दें, जैसे राजस्थान में किया है। हमने किन्हीं कारणों से दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए भी एक बार आवेदन राशि लेने की व्यवस्था लागू की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सुबह नाथद्वारा नगर पालिका में महंगाई राहत शिविर का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भले ही बुजुर्गों, जरूरतमंद को 1 हजार रुपए पेंशन मिल रही है, लेकिन यह बहुत कम है । मैं चाहता हूं केंद्र सरकार सोशल सिक्योरिटी कानून बनाए, ताकि पूरे देश में सबको समान पेंशन मिले।

उन्होंने यह बात शुक्रवार को विजयलक्ष्मी पार्क में महंगाई राहत कैंप के गारंटी कार्ड वितरण और एलिवेटेड रोड की भुजा के लोकार्पण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। यह चिंताजनक है। हम राज्य में 1.25 लाख नौकरियां दे चुके हैं, 1 लाख प्रोसेस में हैं और 1 लाख का ऐलान किया है। युवाओं का बेरोजगार रहना ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें : गहलोत सरकार की 10 'सुपर' योजनाओं की दौड़, जानें कौन निकला 'अव्वल'?

...तो इनको चिंता हो रही है: विपक्ष कहता है महंगाई राहत कैंप क्यों लगा रहे हो तो मैं कहता हूं जनता को लाभ मिल रहा है। इनको चिंता हो रही है कि अभी भीड़ आ रही है तो विधानसभा चुनाव में क्या होगा।

ये भाई राखी पर देगा फोन:
गहलोत ने कहा कि 1.35 करोड़ महिला मुखियाओं को मोबाइल देने की घोषणा की थी, पर चिप नहीं मिलने से देरी हो गई। आपका ये भाई 40 लाख बहनों को राखी पर फोन देगा, जिसमें तीन साल इंटरनेट का डाटा फ्री होगा।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर एक रंग अनेक, ग्रीन एनर्जी और टूरिज्म हब से लेकर रेडिएशन तक

हमारे युवा बनें वैज्ञानिक-डॉक्टर:
उन्होंने कहा कि हम 500 युवाओं को हर साल विदेश पढ़ने भेज रहे हैं, ताकि हमारे बच्चे वैज्ञानिक, डॉक्टर, आईटी विशेषज्ञ, इंजीनियर, उद्यमी बनें। वो राजस्थान को अपने अनुभवों से आगे बढ़ाएं और तरक्की करें यही मेरा ध्येय है।