29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिलावट को लेकर सीएम ने कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट पूरे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में शुद्ध के लिए युद्ध जैसे अभियान सिर्फ कुछ दिन तक ही सीमित न रहे, पूरी प्राथमिकता के साथ इसे निरंतर जारी रखा जाए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Chandra Shekhar Pareek

•

Updated: 30 Oct 2020, 1:02 AM IST

राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए एक बार फिर 'शुद्ध के लिए युद्धÓ अभियान शुरू किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान की सफलता के लिए गठित राज्य स्तरीय कोर गु्रप जिलों में की जा रही कार्रवाई तथा अभियान की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करे।
गहलोत गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर 'शुद्ध के लिए युद्धÓ तथा कोविड-19 की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति खाद्य सामग्री में मिलावट की सूचना केन्द्रीयकृत हेल्पलाइन नंबर-181 तथा जिला स्तर पर जिला कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों को दे सकता है। उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के कुशल प्रबंधन के कारण विगत दिनों में पॉजिटिव केसों की संख्या एवं मृत्यु दर में कमी आई है। इन प्रयासों को लगातार जारी रखा जाए। साथ ही, आगामी दिनों में संक्रमण बढऩे की आशंका को देखते हुए मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत बनाएं।
उन्होंने अपील की है कि आतिशबाजी से निकले धुएं के कारण कोविड मरीजों एवं हृदय रोग, श्वास रोग आदि के रोगियों को तकलीफ का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, दीवाली के अवसर पर लोग आतिशबाजी से बचें।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग