13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget: विधानसभा में कल बजट पेश करेंगे सीएम गहलोत, आज शाम को देंगे अंतिम रूप

विभाग के अधिकारियों के साथ आज शाम सीएमआर में देंगे बजट को अंतिम, पिछले 1 सप्ताह से लगातार वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बजट की तैयारियों में व्यस्त थे मुख्यमंत्री

2 min read
Google source verification
0022.jpg

जयपुर। Rajasthan Budget 2023-24 : अशोक गहलोत कल सुबह 11 बजे अपनी सरकार का पांचवा और अंतिम बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बतौर वित्त मंत्री सदन में बजट पेश करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत आज शाम वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री आवास में बजट को अंतिम रूप देंगे। प्रदेश में 10 महीने के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गहलोत सरकार के पांचवे और अंतिम बजट को चुनावी बजट भी माना जा रहा है कहा जा रहा है कि पांचवें बजट में बड़ी और लोकलुभावन घोषणाएं करके सरकार विभिन्न वर्गों को साधने का प्रयास करेगी।

बीते 1 सप्ताह से तैयारियों में जुटे हुए थे मुख्यमंत्री
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीते 1 सप्ताह से वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार मैराथन बैठकें करके बजट की तैयारियों में जुटे हुए थे। यही वजह है कि मुख्यमंत्री गहलोत पिछले 1 सप्ताह से मुख्यमंत्री आवास से भी बाहर भी नहीं निकले, मुख्यमंत्री केवल 31 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार की ओर से जवाब देने के लिए ही मुख्यमंत्री आवास से निकले थे और विधानसभा पहुंचकर अभिभाषण पर रिप्लाई दिया था।

गहलोत के पिटारे से सभी वर्गों को उम्मीद
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट पिटारे से सभी वर्गों को अपने अपने लिए बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है। किसान, युवा ,महिला कर्मचारी संगठन और आमजन को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री गहलोत उनके हित में बड़ी घोषणा करेंगे और जल्द से जल्द उनका क्रियान्वयन भी कराएंगे।

अंतिम बजट है इसलिए भी बड़ी घोषणाओं पर फोकस
सूत्रों की माने तो गहलोत सरकार का यह पांचवां और अंतिम बजट है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस चुनावी बजट में बड़ी-बड़ी घोषणाएं और वादे देखने को मिलेंगे। हालांकि इन घोषणाओं और वादों पर कितना काम होगा यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। सदन में बजट पेश करने के बाद गहलोत सरकार चुनावी मोड में चली जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद प्रदेश के जिलों के दौरे पर जाकर अपनी सरकार के कामकाज का प्रचार प्रसार करेंगे।

बीते कई महीनों से चल रही हैं बजट तैयारियां
दरअसल गहलोत सरकार अपने बजट को लेकर पिछले कई महीनों से तैयारियों में जुटी हुई थी। बीते साल अक्टूबर माह से ही लगातार बजट पूर्व संवाद बैठकों का दौर चलता आ रहा है। विभागीय स्तर के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के साथ भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पूर्व संवाद बैठकें करके उनके सुझाव लिए थे।