
कांग्रेस पर बरसी सीएम, कहा भामाशाह कार्ड भी ले लिया, फायदा भी उठाया और अब उंगली उठा रहे हो, वापिस करो कार्ड
भवनेश गुप्ता / जयपुर। सरकार की योजनाओं और काम पर सवाल उठाने पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने दो टूक कह दिया कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में 22 लाख लोगों को फायदा मिल रहा है। इनमें वे कांग्रेसी भी हैं, जो ऐसी ही योजनाओं पर उंगली उठा रहे हैं। लाभ नहीं मिला तो उन्हें तुरंत कार्ड वापिस कर देना चाहिए। ये काम भी नहीं करेंगे, कार्ड भी रखेंगे, फायदा भी उठाएंगे और फिर उंगली उठाने का काम भी करेंगे। मेहरबानी करके कार्ड वापिस कर दो, जिससे की उसका फायदा गरीबों को मिल सके।
मुख्यमंत्री सोमवार को झोटवाड़ा एलीवेटेड रोड के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में पैसा हड़पने का काम किया, लेकिन अब ऐसा नहीं है। भाजपा सरकार ज्यादा से ज्यादा जनता को खुश रखने का काम कर रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाती रही है। यहां तक की सरकारी खर्चे से प्रधानमंत्री की जयपुर यात्रा पर भी सवाल उठाए।
मेरे हाथ में जादू का डंडा नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे हाथ में जादू का डंडा नहीं है, जिसे हिला दिया तो 7 करोड़ लोगों को फायदा मिल जाए। लेकिन निरंतर कोशिश लोगों को फायदा पहुंचाने की है क्योंकि उनका पैसा है और उन्हीं के काम में लगाया जा रहा है।
कांग्रेसियों ने उठाए सवाल
राज्य व केन्द्रीय की योजनाओं प्रधानमंत्री की 7 जुलाई को प्रस्तावित जयपुर यात्रा के दौरान सरकार केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का बखान करने की योजना बना रही है। हर स्कीम में लाभार्थी बनाए गए हैं। कांग्रेस इसी काम पर सवाल उठा रही है।
Updated on:
2 Jul 2018, 4:47 PM IST
Published on:
2 Jul 2018, 4:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.