7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार पर पलटा सीएनजी टैंकर, रिसाव की आशंका के चलते बिजली बंद

कार से दो लोगों को सुरक्षित निकाला, ट्रैफिक किया डायवर्ट

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

GAURAV JAIN

Oct 18, 2023

कार पर पलटा सीएनजी टैंकर, रिसाव की आशंका के चलते बिजली बंद

कार पर पलटा सीएनजी टैंकर, रिसाव की आशंका के चलते बिजली बंद

जयपुर. मानसरोवर थाना इलाके में मंगलवार रात सीएनजी से भरा टैंकर एक कार के पिछले हिस्से पर पलट गया। पुलिस ने आतिश मार्केट से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। एसीपी (मानसरोवर) अभिषेक शिवहरे ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलिंग स्टेशन के आसपास यातायात को रोक दिया गया। टैंकर के पलटने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। टैंकर से सीएनजी गैस के रिसाव की आशंका के चलते इलाके की बिजली बंद करवा दी गई और घटनास्थल पर आने जाने वाहनों को रोक दिया गया। टैंकर छोड़ कर मौके से ड्राइवर भाग गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर टैंकर को हटवाया।

पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कार पर टैंकर पर पलट गया। घटना के दौरान कार में दो लोग मौजूद थे। लेकिन टैंकर के पीछे की तरफ पलटने के कारण वह सुरक्षित बच गए। पेट्रोल कर्मियों व राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। टैंकर से सीएनजी गैस का रिसाव न होने पर सभी ने राहत की सांस ली।