25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तबलीगी जमात को चेतावनी : सामने आओ, नहीं तो हत्या की कोशिश का केस

मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश के सीएम और उत्तराखंड के डीजीपी ने तबलीगी जमात में शामिल लोगों पर हत्या के प्रयास (भादंवि 37 ) का केस दर्ज करने की बात कही है। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जमात से जुड़े लोग खुद सामने नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dhairya Kumar Mishra

•

Updated: 7 Apr 2020, 12:43 AM IST

तबलीगी जमात को चेतावनी : सामने आओ, नहीं तो हत्या की कोशिश का केस

तबलीगी जमात को चेतावनी : सामने आओ, नहीं तो हत्या की कोशिश का केस


नई दिल्ली. मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश के सीएम और उत्तराखंड के डीजीपी ने तबलीगी जमात में शामिल लोगों पर हत्या के प्रयास (भादंवि 37 ) का केस दर्ज करने की बात कही है।
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जमात से जुड़े लोग खुद सामने नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा। यही बात हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने भी कही। वहीं, उत्तराखंड के डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने भी जमात से जुड़े लोगों के सामने नहीं आने पर इसी तरह का मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। केंद्र सरकार के अनुसार, सोमवार तक 1445 जमाती संक्रमित पाए गए। साथ ही, 25500 लोगों को क्वारंटाइन किया है। हरियाणा के पांच गांवों को सील कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने जमात से जुड़े 1750 विदेशियों को ब्लैक लिस्ट किया है।
आंकड़े सच्चाई बयां करते हैं: वैद्य
मरकज से फैले संक्रमण के मामलों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने कहा कि आंकड़े सच बयां करते हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण से निपटने के लिए सरकार ने कदम उठाए, जिसे लोगों का समर्थन मिला। भारत ने विकसित देशों से बेहतर तरीके से इसका सामना किया है।
यूपी: जमातियों को ढूंढऩे पहुंची पुलिस पर हमला
बरेली. करमपुर चौधरी गांव में सोमवार को जमात से जुड़े लोग होने की सूचना पर दो सिपाही पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने इनसे हाथापाई की। करीब दो सौ लोगों ने चौकी जलाने का भी प्रयास किया। हमले में आइपीएस अधिकारी अभिषेक वर्मा के पैर में चोट आई है।