15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने की मांग

कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के साथ ही कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। भर्ती की घोषणा होने के पांच माह बाद भी विज्ञप्ति जारी होने से आक्रोशित आईटी बेरोजगार सोशल मीडिया पर अपनी मांग तेज कर रहे हैं और हैशटैग कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती करो की मांग कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Dec 17, 2021

कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने की मांग

कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने की मांग


भर्ती की घोषणा होने के 5 महीने बाद भी जारी नहीं हुई है विज्ञप्ति
बेरोजगारों ने एक बार फिर से सोशल मीडिया के जरिए मांग की तेज
अभी फाइलों में ही अटका है 10 हजार कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती का मामला
छह महीने से बेरोजगार कंप्यूटर शिक्षक कर रहे हैं भर्ती का इंतजार।
जयपुर।
कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के साथ ही कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। भर्ती की घोषणा होने के पांच माह बाद भी विज्ञप्ति जारी होने से आक्रोशित आईटी बेरोजगार सोशल मीडिया पर अपनी मांग तेज कर रहे हैं और हैशटैग कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती करो की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में लम्बे समय से कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती की मांग की जा रही है। फरवरी 2021 में बजट में कम्प्यूटर अनुदेशक के करीब 10 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी, इसके बाद जून 2021 में संविदा पर कंप्यूटर शिक्षक लगाने की घोषणा की गई, जिसका विरोध हुआ और मामला उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया, इसके बाद प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप करने के बाद सरकार की ओर से जुलाई 2021 में ही नियमित कम्प्यूटरअनुदेशक भर्ती की घोषणा की गई। इसके बाद सिलेबस तो जारी हुआ, लेकिन भर्ती की विज्ञप्ति आज तक जारी नहीं हुई। प्रदेश में 9862 बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक, जबकि 591 वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक पदों पर भर्ती की जाएगी लेकिन परीक्षा की तारीख का अब तक ऐलान नहीं हुआ है।
वर्ष 2000 से कम्प्यूटर अनिवार्य शिक्षा में शामिल
गौरतलब है कि स्कूलों में कम्प्यूटर विषय अनिवार्य तो है, लेकिन शिक्षक नहीं हैं। वर्ष 2000 से सरकारी स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षा को अनिवार्य के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन सरकार ने ज्यादातर समय प्लेसमेंट एजेन्सियों के जरिए प्रशिक्षकों की सेवाएं ली। इस वजह से कई स्कूलों में कम्प्यूटर लैब कबाड़ हो चुकी है। पहली बार सरकारी स्कूलों में कम्प्यूटर अनुदेशक लगाए जाएंगे।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग