1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hirapura Bus Terminal : जयपुर की जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, हीरापुरा बस टर्मिनल आज से होगा शुरू, जानें क्या होंगे फायदे

Hirapura Bus Terminal : जयपुर की जनता को आज बड़ा तोहफा मिलेगा। जयपुर में आज यानि 16 जनवरी से हीरापुरा बस टर्मिनल शुरू होगा। जानें क्या होंगे फायदे?

2 min read
Google source verification
Jaipur people big gift Hirapura bus terminal 16 January start Ajmer and Khatu Shyamji buses available here

हीरापुरा बस टर्मिनल जयपुर। फोटो पत्रिका

Hirapura Bus Terminal : जयपुर शहर में तीन साल बाद हीरापुरा बस टर्मिनल शुरू किया जा रहा है। 16 जनवरी यानि आज से शहर को नए बस स्टैंड की सौगात मिलेगी। राजस्थान राज्य बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हीरापुरा बस टर्मिनल से अजमेर की ओर से जाने वाली बसों का संचालन किया जाएगा। रोज यहां से 500 बसों का संचालन होगा। साथ ही 200 फीट चौराहा को कल से नो-पार्किंग जोन घोषित कर दिया जाएगा। यहां बसों का ठहराव नहीं होगा। यात्रियों को हीरापुरा बस टर्मिनल से ही बसें मिलेंगी। इससे 200 फीट चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।

अजमेर के लिए अब सिंधी कैंप जाने की जरूरत नहीं

वहीं, अजमेर की ओर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज और निजी बसों के लिए अब सिंधी कैंप जाने की जरूरत नहीं होगी। पिछले तीन साल से हीरापुरा बस टर्मिनल बनकर तैयार हो गया था। लेकिन यहां बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका।

खाटूश्यामजी जाने वाली बसें हीरापुरा से चलेंगी

खाटूश्यामजी जाने वालीं निजी बसों का संचालन हीरापुरा बस टर्मिनल से ही किया जाएगा। दरअसल, इन बसों के परमिट में संचालन की अनुमति हीरापुरा है। ऐसे में यह खाटूश्यामजी जाने वाली निजी बसें हीरापुरा बस टर्मिनल से ही चलेंगी। ये बसें हीरापुरा से सीकर रोड 14 नंबर होते हुए निकलेंगी। इसी रूट से वापस आएंगी।

सिंधी कैंप पर अभी संचालन बंद नहीं

परिवहन विभाग हीरापुरा बस टर्मिनल को पहले शुरू कर रहा है। लेकिन फिलहाल सिंधी कैंप से बसों का संचालन बंद नहीं होगा। इसको ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड की तर्ज पर शुरू किया जा रहा है। सिंधी कैंप से अजमेर की ओर से जाने वाली रोडवेज बसें हीरापुरा बस टर्मिनल ठहराव कर निकलेंगी। इससे वैशाली नगर, मानसरोवर, चित्रकूट, अजमेर रोड, भांकरोटा सहित आस-पास की कॉलोनियों को फायदा होगा।

ठहराव के 50 रुपए और पार्किंग के 200 रुपए लगेंगे

राज्य बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण की ओर से रोडवेज और निजी बसों के एक बार के ठहराव के 50 रुपए शुल्क लिया जाएगा। अगर बसें पार्किंग में खड़ी होंगी तो 200 रुपए 24 घंटे के हिसाब से लिए जाएंगे।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

Story Loader