16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur News: लोकसभा चुनाव की कांग्रेस ने की तैयारी तेज, सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में लगाए कॉर्डिनेटर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में बनी प्रदेश चुनाव समिति की भी एक दिन पहले ही घोषणा की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Congress News

Rajasthan Congress News: लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटों पर कॉर्डिनेटर लगा दिए हैं। यह कॉर्डिनेटर अपने-अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी प्रत्याशियों की रायशुमारी करने के साथ स्थानीय नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियां भी करेंगे। यह सभी प्रदेश चुनाव समिति की देखरेख में काम करेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में बनी प्रदेश चुनाव समिति की भी एक दिन पहले ही घोषणा की गई है।

गंगानगर - दिनेश कसावा
बीकानेर - पूसाराम गोदारा
चूरू - हाकम अली
झुंझुनूं - खानू खां बुधवाली
सीकर - महेंद्र गहलोत
जयपुर ग्रामीण - हरसहाय यादव
जयपुर शहर - रोहित बोहरा
अलवर - धर्मेंद्र राठौड़
भरतपुर - महेश जोशी
करौली-धौलपुर - ममता भूपेश
दौसा - प्रशांत बैरवा
टोंक-सवाई माधोपुर - महेश शर्मा
अजमेर - सुदर्शन सिंह रावत
नागौर - गजेंद्र सांखला
पाली - संगीता बेनीवाल
जोधपुर - महेंद्र चौधरी
बाड़मेर - अभिषेक चौधरी
जालौर - अंजना पटेल
उदयपुर - रामलाल मीणा
बांसवाड़ा - महेंद्रजीत सिंह मालवीय
चित्तौड़गढ़ - हेमसिंह शेखावत
राजसमंद - शकुंतला रावत
भीलवाड़ा - राजकुमार शर्मा
कोटा - मुरारीलाल मीणा
झालावाड़-बारां - प्रमोद जैन भाया

एआईसीसी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया है। कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी, हरीश चौधरी, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचरियावास, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, मुरारी लाल मीणा, अशोक चांदना, नीरज डांगी, जुबेर खान, धीरज गुर्जर, राजकुमार शर्मा, रोहित बोहरा, इंदिरा मीणा, डूंगरराम गेदर, शिमला देवी नायक और ललित यादव को शामिल किया गया है। वहीं अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों को भी कमेटी में सदस्य बनाया है।