जयपुर

राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह का निधन, अब 199 सीटों पर होगा चुनाव

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 199 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

less than 1 minute read
Nov 15, 2023
राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह का निधन, अब 199 सीटों पर होगा चुनाव


जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 199 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के एक प्रत्याशी का निधन हो चुका है। श्रीगंगानगर के करणपुर से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हुआ है। गुरमीत सिंह कुन्नर के पुत्र रूपेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

गुरमीत सिंह कुन्नर का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। कुन्नर को किडनी में तकलीफ के चलते एम्स दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मंगलवार रात को उनकी मृत्यु हो गई। इससे पहले गुरमीत सिंह के निधन की बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसे उनके परिवार की ओर से खारिज कर दिया गया था। उनके परिवार की ओर से अपवाह बताया गया था।

पिछली सरकार के दौरान कुन्नर ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी और मंत्री भी बने थे। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में गुरमीत सिंह कुन्नर ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी से था।

Published on:
15 Nov 2023 11:18 am
Also Read
View All

अगली खबर