2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अशोक गहलोत को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय गठबंधन समिति का बनाया सदस्य

National Alliance Committee Member Ashok Gehlot : अशोक गहलोत को लेकर एक बड़ी न्यूज। राजस्थान में सत्ता गंवाने के बाद भी अशोक गहलोत कद बढ़ गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी दी है। जानें क्या तोहफा मिला।

2 min read
Google source verification
ashok_gehlot_7_1.jpg

National Alliance Committee Member Ashok Gehlot

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और अशोक गहलोत को हार का मुंह देखना पड़ा। राजस्थान में सत्ता गंवाने के बाद भी भी अशोक गहलोत का कद कांग्रेस में बढ़ा दिया गया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस ने नई जिम्मेदारी सौंप दी है। अशोक गहलोत अब लोकसभा चुनाव 2024 में अहम रोल अदा करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अशोक गहलोत पर अपना विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव पर दूसरे दलों से अलायंस करने के लिए एक कमेटी (नेशनल अलायंस कमेटी) का गठन किया है। इस कमेटी की जिम्मेदारी है कि वह सहयोगी दलों से सीट बंटवारे पर वार्ता करेगी। साथ ही सहमति बनाने की कोशिश करेगी।

कांग्रेस की इस 5 सदस्यीय कमेटी में अशोक गहलोत, मोहन प्रकाश, भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक और सलमान खुर्शीद को रखा गया है। इन दिग्गज नेताओं को इस कमेटी में शामिल करने का कांग्रेस पार्टी मकसद अगले साल होने वाले आम चुनाव में अपने वरिष्ठ नेताओं के तजुर्बे का इस्तेमाल करना है।



मिली एक बड़ी जिम्मेदारी

राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि अब राजस्थान में मुख्यमंत्री का पद गंवाने के बाद अशोक गहलोत को क्या जिम्मेदारी मिलेगी। उनका कद घटेगा या बढ़ेगा। पर सभी राजनीतिक पंड़ितों के अनुमान को गलत बताते हुए कांग्रेस पार्टी में अशोक गहलोत को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली। जिससे उनका कद बढ़ गया है। तमाम नेताओं को यह इशारा भी है कि अशोक गहलोत गांधी परिवार की पहली पसंद गहलोत है।

यह भी पढ़ें - फोटो में देखें राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा का भरतपुर दौरा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

अब प्रतिपक्ष नहीं बनेंगे अशोक गहलोत!

कांग्रेस पार्टी के नए आदेश से यह साफ जाहिर हो गया है कि राजस्थान विधानसभा में अशोक गहलोत नेता प्रतिपक्ष नहीं बनेंगे। इससे पहले भी अशोक गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष का पद लेने से इंकार कर दिया था। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस 199 में से सिर्फ 69 सीटें मिल सकीं। जिस वजह से अशोक गहलोत सरकार रिपीट नहीं कर पाए है।

लोगों को चिंतित होना चाहिए - अशोक गहलोत

मीडिया से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, मुझे हारने का जितना दुख नहीं है उतना मुझे इस देश की चिंता है कि देश में क्या हो रहा है। हार-जीत तो होती है, मैंने राजस्थान में अपना फर्ज़ पूरा किया। देश में जो हो रहा है उसपर लोगों को चिंतित होना चाहिए। यह बयान यह भी इशारा कर रहा है कि अब अशोक गहलोत राष्ट्रीय राजनीति का हिस्सा बनेंगे।

यह भी पढ़ें - आखिर अशोक गहलोत ने क्यों कहा, मुझे हारने का उतना दुख नहीं,जानें आगे क्या कहा

Story Loader