14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस महासचिव भंवर जितेंद्र की गहलोत सहित कई नेताओं से मुलाकात, कांग्रेस में चर्चा का विषय

-पूर्व मंत्री दुर्रू मियां से आवास पर कई मंत्रियों से भी मिले भंवर जितेंद्र सिंह

less than 1 minute read
Google source verification
Bhanwar Jitendra singh

Bhanwar Jitendra singh

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का बुधवार को जयपुर दौरा सियासी गलियारों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। भंवर जितेंद्र सिंह ने बुधवार को जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों से बैक टू बैक मुलाकात की।

इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कोरोना काल में भंवर जितेंद्र सिंह का यह पहला जयपुर दौरा है। अलवर राजघराने के पूर्व सदस्य और पूर्व सांसद भंवर जितेंद्र सिंह को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बेहद करीबी माना जाता है।

पूर्व मंत्री दुर्रू मियां के आवास पर नेताओं से मुलाकात
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह बुधवार सिविल लाइंस स्थित पूर्व मंत्री दुर्रू मियां के आवास पर पहुंचे, जहां पर कई मंत्रियों ने उनसे मुलाकात की। पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने भी भंवर जितेंद्र सिंह से मुलाकात की।

इसके बाद भंवर जितेंद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर पहुंचे जहां पर तकरीबन 1 घंटे तक दोनों के बीच लंबी मंत्रणा हुई। इसके बाद भंवर जितेंद्र सिंह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां दोनों के बीच सियासी मंत्रणा हुई है।

आलाकमान का सियासी संदेश लाने की चर्चा
सूत्रों की माने तो प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हुई मुलाकात से चर्चा चल पड़ी है कि भंवर जितेंद्र सिंह कांग्रेस आलाकमान का कोई संदेश लेकर जयपुर आए थे जिससे उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ डोटासरा को अवगत करवाया है।