23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: कांग्रेस नेता के घर करोड़ों की लूट कर नेपाल भाग रहे थे बदमाश, बॉर्डर से पुलिस ने दबोचा

Congress leader house loot: कांग्रेस नेता एवं बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष संदीप चौधरी के घर हुई लूट को हाल ही में नौकरी पर रखे गए नेपाली नौकर दंपती ने अंजाम दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 15 May 2025, 11:31 AM IST

Congress leader house loot

कांग्रेस नेता के घर लूट को अंजाम देने वाले आरोपी नेपाली नौकर।

Congress leader house loot: राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस नेता के घर बुधवार की सुबह हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को नेपाल बॉर्डर के पास से दबोच लिया है। कांग्रेस नेता के घर से हुई करोड़ों की लूट के मामले में पुलिस आज प्रेस वार्ता करेगी। इस दौरान लूट से जुड़े बड़े खुलासे हो सकते हैं।

दरअसल, वैशाली नगर थाना इलाके में कांग्रेस नेता एवं बंजर भूमि एवं चारागाह विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष संदीप चौधरी के घर बुधवार सुबह बड़ी लूट हुई। इस लूट को हाल ही में नौकरी पर रखे गए नेपाली नौकर दंपती ने अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने परिवार के दो सदस्यों को पहले तो नशीली चाय पिलाई फिर इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। दोनों ने इस बीच अपने दो साथियों को भी मौके पर बुला लिया और जेवर-नकदी लूटकर लग्जरी कार से भाग गए।

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल और फिंगर प्रिंट टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। उधर, पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर उनका रूट मैप तैयार कर रही है। देर रात पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर दो संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक वैशाली नगर के आनंद नगर में कांग्रेस नेता संदीप चौधरी का मकान है। वारदात के समय संदीप चौधरी बाहर गए हुए थे।

यह वीडियो भी देखें :

सोना-हीरा और इन चीजों की हुई लूट

बुधवार सुबह घर पर मां कृष्णा (75) और पत्नी ममता (43) को नेपाली नौकर भरत और उसकी पत्नी काजल ने नशीली चाय पिलाकर इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद लुटेरे एक किलो सोना, डायमंड का नेकलेस, अंगूठी, कड़ा और 6.5 लाख रुपए अलमारी से निकाल ले गए।

करोड़ों की लूटकर घर से गायब थे नेपाली नौकर

संदीप ने सुबह करीब 8 बजे मां कृष्णा, पत्नी ममता, बेटी राजश्री और बेटा राजदीप को फोन किया। जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो रिश्तेदार और पड़ोस में रहने वाले भांजे रोहित को फोन किया। रोहित ने पिता बाबूलाल को मामा संदीप के घर भेजा। वहां देखा तो संदीप की मां कृष्णा और पत्नी ममता बिस्तर पर अचेत पड़ी थीं। उनका बेटी राजश्री और नाबालिग बेटा सो रहे थे। वहीं दोनों नेपाली नौकर गायब थे।

मां के सिर और हाथ में आई हैं चोटें

इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी और दोनों पीड़ितों को पास के अस्पताल में पहुंचाया। वहां से निजी अस्पताल में रेफर किया गया। दोनों महिलाओं को होश आ गया है। संदीप ने बताया कि मां के सिर और हाथ पर चोट के निशान हैं। नेपाली नौकर की ओर से नशीली चाय पिलाने के बाद ममता को उल्टी भी हुई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने संदीप के बेटे और बेटी के कमरों के आगे खड़े होकर उनकी रैकी की।

यह भी पढ़ें : शातिर नेपाली जोड़ा… जयपुर में नशीली चाय पिला और इंजेक्शन लगाकर एक करोड़ से ज्यादा लूटे

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग