30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SOG ने पेपर लीक मामले में कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार, राजनीतिक रसूख के चलते 4 साल तक बचता रहा आरोपी; अब होंगे बड़े खुलासे

Paper Leak Case in Rajasthan: राजस्थान में वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर लीक मामले में SOG ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता नरेश देव सहारण को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 22 Mar 2025, 12:16 PM IST

Naresh Dev Saharan

Paper Leak Case in Rajasthan: राजस्थान में वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर लीक मामले में SOG ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता नरेश देव सहारण को गिरफ्तार कर लिया है। बीते शुक्रवार को SOG की टीम ने बाड़मेर स्थित उनके मकान पर छापा मारकर उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए जोधपुर ले गई। बताया जा रहा है कि SOG नरेश को गिरफ्तार कर जयपुर ला रही है, हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें, नरेश देव सहारण बाड़मेर पीजी कॉलेज में एनएसयूआई (NSUI) से छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, कांग्रेस सरकार में मनोनीत पार्षद भी बनाया गया था। नरेश पेपर लीक मामले में चार साल से पुलिस की कार्रवाई से बचता रहा, लेकिन अब SOG के हत्थे चढ़ा है।

बताते चलें कि SOG ने करीब एक महीने पहले इस मामले में मुख्य आरोपी हरीश सारण उर्फ हीराराम सारण को इंदौर से गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान ही कांग्रेस नेता नरेश देव सहारण का नाम भी सामने आया था। लेकिन, राजनीतिक रसूख के चलते आरोपी अब तक कार्रवाई से बचता रहा।

पेपर लीक मामला कैसे सामने आया?

गौरतलब है कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 का पेपर बाड़मेर से लीक हुआ था। मुख्य आरोपी हरीश सारण ने SOG की पूछताछ में कई खुलासे किए, जिसमें नरेश देव सहारण की भूमिका भी उजागर हुई। इस आधार पर SOG ने शुक्रवार को कार्रवाई कर सहारण को हिरासत में लिया।

चार साल तक कार्रवाई से बचता रहा आरोपी

नरेश देव सहारण का नाम पहले भी पेपर लीक मामले में आया था, लेकिन राजनीतिक संरक्षण की वजह से वह कानूनी कार्रवाई से बचता रहा। बताया जाता है कि पिछली सरकार में कांग्रेस नेता होने के चलते उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद SOG ने दबाव बढ़ाया और अब चार साल बाद उन पर शिकंजा कसा गया।

SOG की पूछताछ में जल्द होंगे बड़े खुलासे

SOG की टीम ने नरेश देव सहारण को हिरासत में लेकर जोधपुर ले जाकर पूछताछ की। अब उन्हें जयपुर ले जाने की सूचना है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है। SOG की जांच के बाद यह साफ होगा कि नरेश देव सहारण की इस पेपर लीक में क्या भूमिका थी? क्या इस रैकेट में और भी बड़े राजनीतिक नाम शामिल हैं? इस मामले में आगे और किन लोगों की गिरफ्तारी संभव है?

यह भी पढ़ें : हिस्ट्रीशीटर शफीक के कहने पर रोहित गोदारा ने दी थी कुचामन के 5 व्यापारियों को धमकी, पेन ड्राइव से कई राज हुए उजागर

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग