23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 : जयपुर के खेलप्रेमी मायूस, एसएमएस स्टेडियम को नहीं मिला एक भी मैच, राजस्थान में राजनीतिक घमासान तेज

IPL 2026 : आइपीएल 2026 के पहले चरण के जारी शेड्यूल में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को एक भी मैच की मेजबानी नहीं मिली है। जिसके बाद से राजस्थान में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।
2 min read
Google source verification
IPL 2026 Jaipur sports fans disappointed SMS Stadium did not host a single match Rajasthan Political turmoil intensifies

फाइल फोटो पत्रिका

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) 2026 के पहले चरण के जारी शेड्यूल में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को एक भी मैच की मेजबानी नहीं मिली है। टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मैचों की सूची में राजस्थान रॉयल्स के होम मैच गुवाहाटी शिफ्ट कर दिए गए हैं, जिसके बाद से प्रदेश में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। रिपोर्टों के अनुसार, स्टेडियम की जर्जर स्थिति और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) में चल रहे प्रशासनिक संकट व समय पर चुनाव न होने को इस फैसले का मुख्य कारण माना जा रहा है।

खेल प्रेमियों के लिए निराशाजनक: पूर्व अध्यक्ष

पूर्व आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने इसे राजस्थान के खेल प्रेमियों के लिए निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार, राजस्थान रॉयल्स और आरसीए की एडहॉक कमेटी को मिलकर सवाई मानसिंह स्टेडियम में कम से कम पांच मैच आयोजित करवाने चाहिए। इससे राजस्थान की व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

तैयारी जारी, अगला फेज हमारा: खेल सचिव

सरकार और बीसीसीआइ के बीच समन्वय कर रहे खेल सचिव डॉ. नीरज के. पवन ने स्पष्ट किया कि प्रशासन तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। स्टेडियम में शेन वार्न गैलरी का काम अंतिम दौर में है और बैठने की व्यवस्था सुधारी जा रही है। हम लगातार बीसीसीआइ और राजस्थान रॉयल्स के सम्पर्क में हैं। आइपीएल के दूसरे चरण के शेड्यूल में राजस्थान को चार मैच मिल सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम बुधवार से नियमित अभ्यास शुरू कर देगी।

हम कर रहे भरसक प्रयास: आरसीए कंवीनर

आरसीए के कंवीनर डीडी कुमावत ने कहा कि आरसीए बीसीसीआइ के निर्देशों का पालन करने और सरकार को पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान के खेल प्रेमियों को आइपीएल के मुकाबले दिखाने के लिए आरसीए भरसक प्रयास कर रहा है। बीसीसीआइ की ऑथेंटिक बॉडी तो हम ही हैं। हमें जो भी आदेश मिलेंगे, आरसीए उन्हें पूरा करेगी।