
फाइल फोटो पत्रिका
Vande Bharat Train : राजस्थान से राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने सदन में जयपुर से सीकर होते हुए बीकानेर तक ‘वंदे भारत ट्रेन’ चलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जयपुर न केवल राजस्थान की राजधानी है बल्कि एक प्रमुख पर्यटन और धार्मिक केंद्र भी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
जयपुर से सीकर क्षेत्र के लिए भी बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। अनुपूरक अनुदानों पर चर्चा पर बोलते हुए घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि ईरान और अमरीका-इजराइल युद्ध की स्थिति से देश के कई क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए हमें एक साथ होकर इसका सामना करना होगा।
शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि जयपुर प्रख्यात पर्यटन स्थल भी है। गुलाबी नगरी धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोविंद देव जी, गोपीनाथ जी और मोती डूंगरी गणेश जी के मंदिरों में दर्शन करने के लिए आते हैं।
घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि जयपुर से सीकर, बीकानेर, भीलमाता, रवासर धाम, शाकम्बरी और खाटूश्याम जी, सालासार जाने वाले यात्रियों की संख्या कम नहीं है। इसके साथ ही सीकर शिक्षा का केंद्र भी बन गया है तथा तीन लाख से अधिक विद्यार्थी वहां विभिन्न संस्थानों में अध्ययन करते हैं।"
राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि फिलहाल जयपुर से दिल्ली, जयपुर से जोधपुर, जयपुर से देहरादून के लिए वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं लेकिन जयपुर से सीकर होते हुए बीकानेर के लिए कोई ट्रेन नहीं है। उन्होंने कहा कि जयपुर में अमृत स्टेशन भी विकसित हो चुका है।
Updated on:
17 Mar 2026 07:54 am
Published on:
17 Mar 2026 07:54 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
