
फाइल फोटो पत्रिका
LPG Crisis : केन्द्र सरकार के निर्देश के बाद आज से राज्य में 20 फीसदी कोटे के हिसाब से व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू होगी। इस संबध में शनिवार को राज्य के खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव अंबरीश कुमार की ओर से सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिख दिया गया है।
कलक्टरों को लिखे पत्र में केन्द्र की ओर से तय कोटे के हिसाब से अस्पताल, मेडिकल इंस्टीटयूट, शैक्षणिक संस्थाओं व अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए व्यवसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति की प्राथमिकता तय कर दी है।
आदेश के अनुसार अस्पताल, मेडिकल इंस्टीटयूट, शैक्षणिक संस्थाएं, कोचिंग, हाॅस्टल, मैस, अन्नपूर्णा रसोई, सरकारी कैंटीन, सरकारी डेयरी को 100 प्रतिशत कोटा तय कर दिया है।
होटल, रेस्टोरेंट्स के लिए उपलब्धता विकल्प न होने की स्थिति में व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी। जिला स्तर पर 20 प्रतिशत कोटा आधार पर तय किया जाएगा। इसके लिए जिला कलक्टर, जिला रसद अधिकारी और गैस कम्पनियों के अधिकारियों की कमेटी तय करेगी।
सुमित गोदारा, खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री, राजस्थान
Updated on:
15 Mar 2026 10:48 am
Published on:
15 Mar 2026 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
