उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में बाजरे का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है, लेकिन क्या सरकार इसकी एमएसपी पर खरीद करेगी? 1 अप्रैल से गेहूं की फसल बाजार में आती है, जबकि सरसों पहले ही बाजार में आ जाती है, इसकी खरीद की क्या व्यवस्था की गई है? सरकार ने बीच में टेंडर रोक दिया, क्या 15 मार्च तक एमएसपी पर सरसों की सरकारी खरीद शुरू होगी? उन्होंने कहा कि एमएसपी पर खरीद में जन आधार कार्ड के बजाय आधार कार्ड से खरीद का सिस्टम लागू किया जाए।