5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Rare Earth Minerals : राजस्थान के रेयर अर्थ भंडार पर जापान की नजर, जानें क्यों

Rajasthan Rare Earth Minerals : जापान, भारत के साथ राजस्थान में रेयर अर्थ खनिजों की संयुक्त खोज और खनन की संभावनाओं पर बातचीत कर रहा है। जानें क्यों?

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Rare Earth Minerals Japan Interested know why

फोटो -AI

Rajasthan Rare Earth Minerals : जापान भारत के साथ राजस्थान में रेयर अर्थ खनिजों की संयुक्त खोज और खनन की संभावनाओं पर बातचीत कर रहा है। यह कदम चीन पर निर्भरता कम करने की रणनीति के तहत उठाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, भारत में हाल ही में तीन हार्ड रॉक रेयर अर्थ भंडारों की पहचान की गई है, जिनमें करीब 1.29 मिलियन टन रेयर अर्थ ऑक्साइड होने का अनुमान है। ये भंडार राजस्थान और गुजरात में स्थित हैं।

पिछले वर्ष भारत और जापान के बीच महत्वपूर्ण खनिजों को लेकर एक प्रारंभिक समझौता भी हुआ था, जिसके बाद टोक्यो ने राजस्थान के भंडारों में विशेष रुचि दिखाई है।

विशेषज्ञों की टीम भेज सकता है जापान

रिपोर्ट के मुताबिक जापान विशेषज्ञों की एक टीम को संभावित खनन स्थलों का आकलन करने के लिए भेज सकता है। चर्चा है कि जापान खनन तकनीक और वित्तीय सहयोग प्रदान करने पर विचार कर रहा है, जबकि बदले में स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है।

बड़ा निवेश मिलेगा…

रेयर अर्थ खनिज स्थायी मैग्नेट के निर्माण में उपयोग होते हैं, जो इलेक्ट्रिक वाहन मोटर, पवन टर्बाइन, लड़ाकू विमान और ड्रोन जैसे उपकरणों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वर्तमान में इन खनिजों की वैश्विक आपूर्ति में चीन का दबदबा है।

हाल के महीनों में चीन द्वारा दोहरे उपयोग वाली सामग्रियों के निर्यात पर सख्ती के बाद वैकल्पिक स्रोतों की तलाश तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह सहयोग आगे बढ़ता है तो भारत को उन्नत तकनीक और निवेश मिलेगा, वहीं जापान को महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित और विविध आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है।