
pic
जयपुर। संगठनात्मक चुनाव के मद्देनजर इस बार प्रदेश कांग्रेस में रिकॉर्ड 35 लाख सदस्य बने हैं, जिनमें 20 लाख ऑनलाइन और 15 लाख ऑफलाइन सदस्य बनाए गए हैं। इनमें प्राथमिक और क्रियाशील दोनों सदस्य शामिल हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रिकॉर्ड मेंबरशिप से कांग्रेस खेमा उत्साहित है। कांग्रेस थिंक टैंक का भी मानना है कि 35 लाख सदस्य अपने साथ-साथ अपने परिवार वालों के वोट भी कांग्रेस के झोली में डालने का काम करेंगे।
हर 5 साल में चलता है सदस्यता अभियान
दरअसल हर 5 साल में एक बार कांग्रेस में संगठन चुनाव होते हैं जिनमें सबसे पहले सदस्यता अभियान चलता है और सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है। नवंबर 2021 में मेंबरशिप अभियान का आगाज हुआ था जो जनवरी 2022 तक चला था और उसके बाद उन्हीं में से पीसीसी और एआईसीसी सदस्य की नियुक्ति हुई। पीसीसी और एआईसीसी सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट करते हैं। इससे पहले 2017 में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट के समय भी 30 लाख ऑफलाइन सदस्य बनाए गए थे।
शुल्क जमा कराकर मिलती है सदस्यता
कांग्रेस में प्राथमिक सदस्य के लिए 5 और क्रियाशील सदस्य के लिए 100 रुपए की फीस जमा करानी होती है। क्रियाशील सदस्य ही संगठन चुनाव में भाग ले सकते हैं।
5 लाख से ज्यादा बूथ कार्यकर्ताओं की नियुक्ति
इधर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने अपने 52026 बूथों पर 5 लाख 72 हजार 286 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की है। हर बूथ पर 11-11 कार्यकर्ता तैनात किए हैं जिनका काम अपने बूथ की भाग संख्या के हिसाब से घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार प्रसार करना है, साथ ही गहलोत सरकार की योजनाओं का लाभ ले चुके लाभार्थी मतदाताओं को भी कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे।
वीडियो-ASI Kidnapped in Dholpur: जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं...तो जनता किसके भरोसे रहे..? | Rajasthan News
Published on:
26 Aug 2023 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
