जयपुर

Rajasthan Chunav 2023: कांग्रेस के पुराने सिपाही और भाजपा के नए खिलाड़ी के बीच सीधा मुकाबला

Rajasthan Chunav 2023: पिंकसिटी की आन-बान-शान और शहर को वैश्विक पहचान दिलाने वाले हवामहल के नाम पर बना यह विधानसभा क्षेत्र परकोटे के मध्य इलाके बड़ी चौपड़, इसके आस पास, शास्त्री नगर के कुछ हिस्से और दिल्ली रोड के कुछ ग्रामीण क्षेत्र को कवर करता है।

3 min read
Nov 08, 2023

विकास जैन
Rajasthan Vidhansabha Chunav 2023: पिंकसिटी की आन-बान-शान और शहर को वैश्विक पहचान दिलाने वाले हवामहल के नाम पर बना यह विधानसभा क्षेत्र परकोटे के मध्य इलाके बड़ी चौपड़, इसके आस पास, शास्त्री नगर के कुछ हिस्से और दिल्ली रोड के कुछ ग्रामीण क्षेत्र को कवर करता है। गत चुनाव में परकोटे की तीनों सीट गंवाने के बाद भाजपा ने इस बार बालमुकुंदाचार्य को प्रत्याशी बनाकर मुकाबला रोचक बनाने की कोशिश की है। कांग्रेस ने भी मौजूदा सरकार में केबिनेट मंत्री महेश जोशी का टिकट काटकर जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर.आर. तिवारी पर दांव खेल चौंकाया है। ऐसे में यहां कांग्रेस के पुराने सिपाही और भाजपा के नए खिलाड़ी के बीच रोचक मुकाबला बन गया है।

भाजपा के प्रत्याशी चयन को हिंदू-मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण की कोशिश से जोडकऱ देखा जा रहा है। वर्ष 2013 के चुनाव में यहां भाजपा के सुरेन्द्र पारीक विधायक चुने गए थे। 2018 में महेश जोशी ने पारीक को करीब 9 हजार मतों से हराया था। इस बार यहां से 19 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। जिनमें कांग्रेस के बागी गिरीश पारीक भी शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनसे समझाइश में लगे हैं। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पप्पू कुरैशी भी मैदान में हैं। पारीक दोनों ही दलों और कुरैशी कांग्रेस प्रत्याशी के मतों को प्रभावित कर सकते हैं। क्षेत्र में 2.51 लाख मतदाता हैं।

जोशी और उनके समर्थकों की भूमिका पर सबकी निगाहें
कांग्रेस से महेश जोशी अंतिम समय तक टिकट के लिए मशक्कत करते रहे। उनके समर्थकों ने पीसीसी के बाहर प्रदर्शन और अनशन भी किया। हालांकि आर.आर. तिवारी को टिकट के संकेत पहले ही दिए जा चुके थे। अब चुनाव तक महेश जोशी और उनके समर्थकों पर सबकी नजरें हैं। तिवारी ने जोशी के घर जाकर उन्हें अपने साथ लेने की कोशिश भी की है।

नामांकन में दिखे रोचक नजारे
कांग्रेस के तिवारी ने टिकट की घोषणा से पहले ही नामांकन दाखिल कर दिया था। भाजपा प्रत्याशी परकोटे से नामांकन रैली के दौरान हाथ में गदा लेकर निकले। अभी इस क्षेत्र में प्रचार के लिए कोई बड़ा नेता नहीं आया है।

दोनों नए चेहरे
इस बार दोनों ही दलों ने नए चेहरे मैदान में उतारे हैं। भाजपा प्रत्याशी बालमुकुंदाचार्य का नाम तो चौंकाने वाला रहा। जबकि तिवारी दशकों तक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी को सेवाएं देते रहें, अब 70 वर्ष की आयु में पहली बार उन्हें विधायक का चुनाव लडऩे का मौका दिया गया है।

2018 चुनाव में मिले मत
कांग्रेस - 85474
भाजपा - 76192

इस बार के तीन मुख्य मुद्दे
- जर्जर सीवरेज लाइन, अतिक्रमण, अवैध व्यावसायिक निर्माण
- परकोटे में बढ़ता यातायात दबाव
- दिल्ली रोड के आस-पास की कॉलोनियों में विकास कार्य

प्रत्याशियों के वादे तीन-तीन
भाजपा
- चारदीवारी की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाएगा
- पुराने देवालयों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा
- हिंदू पलायन रोकना, सभी धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलना

कांग्रेस
- चारदीवारी की यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा
- शहरी व ग्रामीण क्षेत्र का समग्र विकास करना प्राथमिकता
- सभी धर्म के लोगों को एक साथ लेकर चलना

खास बातें
- इस क्षेत्र में ही शहर के आराध्य देव गोविंददेव मंदिर सहित कई ऐतिहासिक धरोहरें हैं
- वर्ष 2018 की तुलना में यहां 19 हजार से अधिक मतदाता बढ़े

मतदाता बोले ....
हमारा परिवार बड़ा है। 70 वोट हैं। सभी मिलकर तय करते हैं कि वोट किसे करना है। जो देश हित, राज्य हित और व्यापार हित की बात करेगा, उसी को हमार वोट जाएगा।
अनिल दोराया, व्यापारी

अमन, शांति स्थापित करने वाले प्रत्याशी को मतदान करेंगे। हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विकास की गति को बरकरार रखना और क्षेत्र की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान करने वाले प्रत्याशी का आकलन करेंगे।
डॉ.सत्तार खान, शास्त्री नगर

Also Read
View All
Bulldozer Action: राजधानी जयपुर में फिर चला पीला पंजा, हाउसिंग बोर्ड की ₹70 करोड़ कीमत की जमीन कराई गई खाली

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय का मामला: ‘तीन साल बाद भी चंद कमरों और कागजों तक सीमित, घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ पाया दिव्यांगों का सपना’

पत्रिका मोहल्ला मीटिंग में आमजन ने रखीं समस्याएं: ‘8 माह पूर्व हुई थी पेयजल के लिए खुदाई, पेचवर्क का काम आज भी अधूरा’

पत्रिका के नशा मुक्ति महासंग्राम अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ली नखाखोरी के विरुद्ध शपथ

देशभर से आएंगे 144 प्लेयर, जयपुर में गोल्फ खेलेंगे कपिल देव और मदल लाल, पीएम. रुंगटा मेमोरियल गोल्फ कप 8 फरवरी को

अगली खबर