
congress sevadal
जयपुर। बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। 7 जुलाई से 17 जुलाई तक होने वाले विरोध प्रदर्शनों के के तहत मंगलवार को सातवें दिन कांग्रेस सेवादल ने महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल किया और विरोध प्रदर्शन करते हुए गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाली।
साथ ही पीपे और घंटियां बजाते हुए पैदल मार्च भी निकाला। पैदल मार्च के दौरान भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए जिस पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।
बनीपार्क से 22 गोदाम तक निकाला पैदल मार्च
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता सुबह 11 बजे बनीपार्क स्थित मुख्यालय पर एकत्र हुए और यहां से महंगाई के विरोध में पैदल मार्च करते हुए करीब 8 किलोमीटर का सफर तय कर 22 गोदाम सर्किल पहुंचकर पैदल मार्च समाप्त किया। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाली वही महंगाई के खिलाफ विरोध का अनूठा प्रयोग करते हुए कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाली, शव यात्रा को बारी-बारी से कांग्रेस कार्यकर्ता कंधा देते रहे। वहीं पैदल मार्च के दौरान ही ऊंट गाड़ियों के काफिले भी साथ-साथ चल रहे थे जिस पर कांग्रेस सेवादल की महिला कार्यकर्ता सवार थी।
पैदल मार्च के दौरान सेवादल कार्यकर्ताओं ने थाली घंटियां और पीपे बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। पैदल मार्च के दौरान ही कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान के जरिए मोदी सरकार के खिलाफ समर्थन जुटाया।
भाजपा कार्यालय के बाहर हुए आमने-सामने
इधर कांग्रेस सेवादल का पैदल मार्च जैसे ही भाजपा कार्यालय के बाहर से गुजरा तो कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय के बाहर रुककर करीब 10 मिनट तक थाली और पीपे बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान भाजपा कार्यालय से भी भाजपा कार्यकर्ता बाहर निकल आए और दोनों के बीच टकराव की स्थिति बन गई जिस पर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को अलग-अलग किया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई। गौरतलब है कि पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की की दरों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की ओर से लगातार महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस के अग्रिम संगठनों,विभाग- प्रकोष्ठ की ओर से अलग-अलग दिन विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
Published on:
13 Jul 2021 06:18 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
