
Ashok Gehlot
500 रुपए वाला गैस सिलेंडर अब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने योजना का नाम बदल दिया है। मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक में इसका निर्णय किया गया। मुख्यमंत्री के सचिव गौरव गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने योजना का नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर करने का आदेश दिया था। इसकी अनुपालना में यह किया गया है। अब इस योजना को इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के नाम से जाना जाएगा।
अब तक सात लाख
महंगाई राहत कैम्प में इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लिए अब तक करीब सात लाख परिवारों ने पंजीकरण कराया है। इस योजना में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और बीपीएल कार्ड धारक परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर दिए जाएंगे। शर्त यही है कि इस योजना में आपको पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद गैस सिलेंडर का पैसा जनाधार लिंक खाते में जाएगा। प्रदेश में ऐसे 76 लाख परिवार हैं।
मुख्य सचिव कर रही निगरानी
महंगाई कैंप की निगरानी प्रदेश की मुख्य सचिव उषा शर्मा कर रही हैं। वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वह अधिकारियों और कलेक्टरों से कैंप का सीधे फीडबैक ले रही हैं। इसके साथ लाभार्थियों को हेल्पलाइन 181 से फीडबैक लिया जा रहा है। सरकार ने कैंप तक पहुंचने के लिए कैंप लोकेटर की सुविधा भी शुरू की है। इससे आसपास लगे कैंप के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
Published on:
27 Apr 2023 08:50 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
