26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएचक्यू ने कहा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 व 15 जुलाई को ही होगी, 120 प्रश्न होंगे 75 नंबरों के, इन पर विषयों पर होंगे प्रश्न

सोशल मीडिया पर भ्रम करने वाले मैसेज पर ध्यान नहीं दे अभ्यर्थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 2 Jul 2018, 8:14 PM IST

jaipur

पीएचक्यू ने कहा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 व 15 जुलाई को ही होगी, 120 प्रश्न होंगे 75 नंबरों के, इन पर विषयों पर होंगे प्रश्न

मुकेश शर्मा / जयपुर। राजस्थान पुलिस में 13 हजार 142 कांस्टेबल पदों के लिए 14 व 15 जुलाई को ही दो पारियों में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने सभी जिला पुलिस अधीक्षक व एटीएस-एसओजी को नकल कराने वाले गिरोह के लोगों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते एटीएस-एसओजी एडीजी उमेश मिश्रा भी रेंज स्तर पर दौरा कर परीक्षा को प्रभावी बनाने की जिला पुलिस की तरफ से की जा रही कार्रवाई का जायजा ले रहे हैं। पुलिस को चालानशुदा अपराधियों पर नजर रखने, संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाने के भी निर्देश दिए हैं।

कांट छांट कर वायरल किया फर्जी पत्र

पुलिस मुख्यालय की ओर से 14 व 15 जुलाई को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पत्र में कांट छांट कर भ्रम पैदा करने के लिए गिरोह ने 29 व 30 जुलाई परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी। हालांकि पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर भ्रम पैदा करने वाले मैसेज भेजने वालों का पता लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। परीक्षा पर स्टे की अफवाह है। परीक्षा में 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

ऑफ लाइन ओमएमआर आधारित होगी परीक्षा

आईजी पुलिस भर्ती डॉ. प्रशाखा माथुर ने बताया कि निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार लिखित परीक्षा कांस्टेबल बैंड पद के अतिरिक्त अन्य सभी पदों के लिए 75 अंक की होगी। लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे एवं समयावधि 2 घंटे की होगी। यह परीक्षा ऑफ लाइन तथा ओएमआर आधारित होगी। आईजी डॉ. माथुर ने बताया कि इस परीक्षा में विवेचना एवं तार्किक योग्यता के प्रश्न, सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक विषयों पर 15 अकों के प्रश्न एवं राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल, राजनीति एवं आर्थिक स्थिति इत्यादि पर 30 अकों के प्रश्न सहित कुल 75 अकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। कांस्टेबल बैंड एवं उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिये निर्धारित पदों के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग